IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की थी. हालांकि भारतीय बल्लेबाज इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर पाए. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. इस वजह से भारतीय टीम विशाल स्कोर नहीं बना सकी. भारत के ज्यादातर मुख्य बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप हुए. अंत में इंग्लैंड ने जो रूट की शानदार बल्लेबाजी से मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.
भारत ने बनाए थे 233 रन
भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शुभमन गिल के बल्ले से 30 गेंदों में 31 रन निकले. वहीं, विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 8 चौके लगाए थे. ईशान किशन को आज केएल राहुल की जगह पर मौका मिला था. लेकिन वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए.
उन्होंने 8 गेंदों में 1 रन बनाया था. इसके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर जमे. उन्होंने 71 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया था. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर 2 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर चलते बने. शिवम दुबे ने भी निराश किया. वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इस तरह भारत ने 44 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए थे.
इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में 47 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. इसके अलावा गस एटकिंसन ने 3 और साकिब महमूद ने 2 विकेट अपने नाम किए.
ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी
234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को भी खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट गोल्डन डक का शिकार हुए. इसके अलावा जैकब बेथेल ने 10 गेंदों में 4 रन बनाए थे. जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने नाबाद 133 गेंदों में 99 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान हैरी ब्रूक का बल्ला नहीं चला. उन्होंने 16 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि सैम करन के बल्ले से भी 31 गेंदों में 26 रन निकले. इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 235/6 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
25 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
51 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines