ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौर पर है, जहां पर 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। हालांकि 13 सितंबर को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की और मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले की थी बल्लेबाजी
इस मैच में मिचेल मार्श ने भाग नहीं लिया था। उनकी जगह पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कप्तानी संभाली। मैथ्यू शॉर्ट और हेड ने पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी निभाई। इसके अलावा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए जेक मैकगर्क ने 31 गेंद में 50 रन बनाए। वहीं जोस इंग्लिस ने भी 26 गेंद में 42 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर के बाद 193/6 रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने हासिल किया लक्ष्य
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को औसत शुरुआत मिली। फील साल्ट और विल जैक्स खासा कमाल नहीं कर सके। साल्ट ने 23 गेंद में 39 रन बनाए, जबकि जैक्स 10 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे लियाम लिविंगस्टोन ने 47 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 87 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनके अलावा जैकब बेथेल ने 24 गेंद में 44 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को पहला मुकाबला जीता दिया। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 194/7 रन बनाकर ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
गेंदबाजी में चमके मैथ्यू शॉर्ट
इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्से ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए। जबकि लियाम लिविंगस्टोन को भी 2 सफलता मिली। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 5 विकेट अपने नाम किए। शॉर्ट ने अपने 3 ओवर के स्पेल में 22 रन खर्च कर किफायती गेंदबाजी की थी। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: रिंकू सिंह ने देश के लिए दी बड़ी ‘कुर्बानी’, इमोशनल कर देगी यह कहानी
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
18 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines