Jofra Archer: इंग्लैंड के धांसू गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। उनकी राजस्थान में दोबारा वापसी हुई है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए अपनी सेवाएं दे रहे थे। हालांकि अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जोफ्रा आर्चर को खास तोहफा दिया है।
जोफ्रा आर्चर को ECB ने दिया बड़ा तोहफा
जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने खास तोहफा दिया है। उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बोर्ड द्वारा बढ़ा लिया गया है। उनका अनुबंध एशेज सीरीज 2025-26 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को आर्चर पर पूरा भरोसा है कि वह आईपीएल के साथ-साथ इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी योगदान देंगे। आर्चर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2021 में खेला था। आर्चर का कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
स्टोक्स ने जताया भरोसा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर मेजबान टीम के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान स्टोक्स ने जोफ्रा की टेस्ट में वापसी की संभावना जताते हुए कहा कि आर्चर की लाल गेंद वाली टीम में वापसी की महत्वाकांक्षा अभी भी मजबूत है। उन्होंने 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी खुद को आगे रखा है, हालांकि उनके उपलब्ध होने की संभावना कम ही है। बता दें कि आर्चर का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2025 में ही समाप्त होने वाला था। लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके अनुबंध को 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।
इन स्टार खिलाड़ियों को मिला 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट
जोफ्रा आर्चर के अलावा, हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन स्टोक्स,मार्क वुड, जोस बटलर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके अलावा एक साल के अनुबंध में रेहान अहमद, जॉनी बेयस्टो, शोएब बशीर, बेन डकेट, ओली पॉप, रीस टॉप्ले, सैम करन, जैक क्रॉली, रेहान अहमद, आदिल राशिद, फील साल्ट और क्रीस वोक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: फैन के आगे टिक नहीं सके क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक ही झटके में हो गया साढ़े 8 करोड़ रुपये का नुकसान
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को बनाया नया बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
21 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
37 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines