Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के बाद अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर देंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार, 28 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की. यह घोषणा तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के दौरान की गई, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया. 35 साल के स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे सफल ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं.
उनके करियर का सबसे यादगार पल 2019 वनडे विश्व कप फाइनल रहा, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर इंग्लैंड को पहली बार विश्व चैंपियन बनाया था. इसके बाद 2022 में वह इंग्लैंड की टी20 विश्व कप विजेता टीम का भी अहम हिस्सा रहे.
नाइटक्लब विवाद के बाद अचानक लिया संन्यास का फैसला
हाल ही में लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना की जांच के बाद बेन स्टोक्स के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. अनुशासनहीनता के मामले में उन्हें इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद उनके करियर को लेकर कई सवाल उठने लगे थे. हालांकि, स्टोक्स ने सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी की. लेकिन ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे इस मुकाबले के चौथे दिन के खेल से पहले उन्होंने इंग्लैंड टीम के ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले की जानकारी दी. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टोक्स का इस भावुक पल का वीडियो शेयर किया है.
ECB के अध्यक्ष ने की बेन स्टोक्स की तारीफ
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के फैसले के बाद उनकी तारीफ की. थॉम्पसन ने कहा कि “स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने अपनी पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित किया है.” उन्होंने आगे कहा, “स्टोक्स ने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में टीम के लिए आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने कभी हार नहीं मानी और टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला. स्टोक्स के करियर में कई ऐसे यादगार पल रहे हैं, जिसे दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे.”
बेन स्टोक्स का शानदार क्रिकेट करियर
बेन स्टोक्स ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2011 में व्हाइट बॉल फॉर्मेट से की थी. इसके बाद दिसंबर 2013 में उन्होंने एडिलेड में एशेज सीरीज के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू किया था. साल 2022 में ही स्टोक्स को इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई. उनकी अगुआई में टीम ने आक्रामक ‘बैजबॉल’ शैली अपनाई और टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार जीत दर्ज कीं.
स्टोक्स ने अपने करियर में 121 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 34.58 की औसत से 7228 रन बनाए और गेंदबाजी में भी उन्होंने 246 विकेट हासिल किए. वहीं, वनडे में स्टोक्स ने 99 पारियों में 41.22 की शानदार औसत से 3463 रन बनाए, जबकि गेंद से 74 विकेट अपने नाम किए. वहीं टी20I क्रिकेट में उन्होंने 585 रन बनाने के अलावा 26 विकेट भी हासिल किए. अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण स्टोक्स लंबे समय तक इंग्लैंड टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे.
ये भी पढ़ें- IND A vs SL A: बारिश ने छीनी इंडिया की जीत, ध्रुव जुरेल की टीम को करना पड़ा ड्रॉ से संतोष
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
12 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
34 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
44 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
50 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines