Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. 24 जून बुधवार को मेजबान इंग्लैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को धूल चटाई और इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. इंग्लैंड ने अभी तक टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल करते हुए 8 अंकों के साथ ग्रुप बी में टॉप पर काबिज है. वेस्टइंडीज के लिए इस हार ने टेंशन बढ़ाने का काम किया है तो वहीं इस ग्रुप से स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.
इंग्लैंड के आगे चारों खाने चित्त हुई वेस्टइंडीज
इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 186 रनों का स्कोर लगाया. डेनी व्हाइट हॉज और हीथर नाइट ने टीम के लिए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. डेनी व्हाइट ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की पारी खेली तो वहीं हीथर नाइट ने भी 26 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजों लय में नजर नहीं आई. टीम 20 ओवरों में महज 148 रन बना पाई और 38 रनों से हार गई. इस हार के साथ ही टीम के लिए अब सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है.
ग्रुप बी में 3 टीमों के बीच कांटे की लड़ाई
महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी में नॉकआउट में जगह बनाने के लिए कांटे की लड़ाई देखने को मिल रही है. इंग्लैंड के क्वालीफाई होने के बाद अब एक स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच जंग देखने को मिल रही है. वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. वेस्टइंडीज ने अब तक खेले 4 मैचों में 3 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है. दूसरी तरफ श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों ने 4 मैच खेले हैं जिसमें 2 मैचों में जीत हासिल की है.
ये भी पढ़िए- टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने रचाई शादी, वाराणसी में धूमधाम से लिए गए सात फेरे, सामने आई तस्वीरें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
2 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
4 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
4 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
5 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
6 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines