SL vs ENG: जो रूट के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया, सीरीज हुई 1-1 से बराबर

England vs Sri Lanka 2nd ODI Result: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जनवरी को खेला गया था. इंग्लैंड ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में वापसी की और दूसरा मुकाबला 5 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया

इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया

England vs Sri Lanka 2nd ODI Result: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से बाजी मारते हुए श्रीलंका को हरा दिया और 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. जो रूट ने इग्लैंड के लिए इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर जीत में अहम योगदान निभाया. आइए मुकाबले पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

श्रीलंका ने बनाए 219 रन

सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 37 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली, जबकि कामिल मिसारा ने 12 गेंदों में 5 रन बनाए. श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. कुसल मेंडिस ने 45 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली, जबकि धनंजय डी सिल्वा ने 59 गेंदों में 40 रन बनाए. पांचवें नंबर पर कप्तान चरित असलंका ने 64 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से श्रीलंका 49.3 ओवर में 219/10 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद को 2-2 सफलता मिली.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज ने रेहान अहमद ने 18 गेंदों में 13 रन बनाए, जबकि बेन डकेट ने 52 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. हालांकि इंग्लैंड की ओर से शानदार बल्लेबाजी जो रूट ने की. उन्होंने 90 गेंदों में 75 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके अपने नाम किए. पांचवें नंबर पर कप्तान हैरी ब्रूक के बल्ले से 75 गेंदों में 42 रन निकले. अंत में जोस बटलर ने 21 गेंदों में 33 और विल जैक्स ने 8 गेंदों में 8 रन बनाकर जीत में अहम योगदान निभाया. इंग्लैंड ने 46.2 ओवर में 223/5 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ