England beat Italy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और इटली के बीच मैच नंबर 29 खेला गया. कोलकाता में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में इटली ने भी शानदार खेल दिखाया. हालांकि अंत में इटली को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मुकाबला काफी रोमांचक अंदाज में खेला गया. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा इटली की ओर से भी हैरी मैनेंटी ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड ने 24 रनों से मुकाबला जीत लिया. इंग्लैंड ने जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना ली है.
इंग्लैंड ने बनाए थे 202 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 15 गेंदों में 28 रनों की पारी थी. इसके अलावा जोस जोस बटलर ने 4 गेंदों में 3 रन बनाए. वहीं, जैकब बेथेल ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए. इसके अलावा विल जैक्स ने 22 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने 3 चौके के अलावा 4 छक्के भी अपने नाम किए थे.
178 रनों पर सिमटी इटली
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने शानदार बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 25 रन चाहिए थे. लेकिन टीम आखिरी ओवर में 178 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके अलावा एंथोनी मोस्का और जेजे स्मट्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं, हैरी मैनेंटी 11 गेंदों में 12 रन बनाए हैं. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे बेन मैनेंटी ने 25 गेंदों में 60 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इटली ने 20 ओवर में 178 रन बनाए.
संबंधित खबरें
Roman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
35 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
37 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
1 hr agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
3 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
5 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
6 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines