England Squads for ODI and T20I Series vs Australia: इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसी बीच इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हैरी ब्रूक को इंग्लैंड टीम की कप्तानी सौंपी गई है. इस दौरे के लिए जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की इंग्लैंड की वनडे टीम में वापसी हुई है, जबकि टी20 सीरीज के लिए आर्चर, जोश टंग, गस एटकिंसन और सन्नी बेकर को आराम दिया गया है. टी20 सीरीज के लिए चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है.
जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की हुई वनडे टीम में वापसी
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया. इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम का चयन किया है. जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की वनडे टीम में वापसी हुई है. आर्चर को पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्रॉई सीरीज के लिए आराम दिया गया था.
वहीं, बेथेल जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी चोट से पूरी तरह से उबर कर वापसी की है. हालांकि, टी20 सीरीज के लिए ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर और जोश टंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है.
4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला टी20 टीम में मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. इनमें थॉमस रेव, एडी जैक, हेनरी क्रोकॉम्बे और एन्यूरिन डोनाल्ड का नाम शामिल हैं. थॉमस रेव और एडी जैक पहली बार इंग्लैंड की टीम से जगह मिली है. 18 साल के थॉमस इस टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं और उन्हें हाल ही में ECB का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. उन्होंने फरवरी में हुए U19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करते हुए फाइनल तक पहुंचाया था. थॉमस और जैक दोनों ही पिछले साल ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार, कप्तानी मिलने के बाद भी वनडे में नंबर-1
इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड की टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी. इस दौरे की शुरुआत 7 नवंबर को पर्थ के वाका स्टेडियम में एक प्रैक्टिस मैच से होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को पर्थ में होगा, जबकि दूसरा वनडे 15 नवंबर को एडिलेड में और तीसरा मैच 18 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा.
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर को मेलबर्न से होगी. इसके बाद दूसरा मुकाबला 24 नवंबर को क्वींसलैंड में और तीसरा टी20 मैच 27 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. वहीं, चौथा टी20 मैच 29 नवंबर को सिडनी में और 5वां मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबरा में होगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, थॉमस रेव, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड.
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy में शतक जड़ने के बाद रवींद्र जडेजा ने गेंद से बरपाया कहर, पहली पारी में झटके 3 विकेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines