News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Laura Wolvaardt Creates History: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 169 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 20 चौके और 4 छक्के जड़े. इस ऐतिहासिक पारी के बदौलत वोल्वार्डट ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इतना ही नहीं, इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया है जो अब तक दुनिया की कोई भी कप्तान नहीं कर सकी थी.
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पारी की शुरुआत करने उतरी साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने मैदान पर आते ही धमाकेदार बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 115 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह उनके वनडे करियर का 10वां शतक रहा. वहीं, उन्होंने महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार शतक जड़ने का कारनामा किया है. इसी के साथ वोल्वार्ड्ट महिला वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में शतक लगाने वाली दुनिया की पहली कप्तान बन गई हैं.
वहीं, वोल्वार्ट्ड वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी भी बन गई हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने ये कारनामा किया था. साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड के नैट सीवर ब्रंट की बराबरी कर ली है. ब्रंट ने वनडे में अब तक 10 शतक लगाए हैं. वोल्वार्ड्ट साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं.
लौरा वोल्वार्ड्ट ने इस मैच में 143 गेंदों पर 20 चौके और चार छक्कों की मदद से 169 रनों की बेहतरीन पारी खेली. यह साउथ अफ्रीका के लिए वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इससे पहले मरीजैन कप ने पाकिस्तान के खिलाफ 102* रन बनाए थे, जबकि लिंडा ओलिवियर और तजमिन ब्रिट्स ने 101 रन बनाए थे. वहीं, यह वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर है.
वर्ल्ड कप में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर 171 रन का है, जो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में खेली थी. वोल्वार्ट इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 3 रन पीछे रह गई. इतना ही नहीं, उनकी इस पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट पर 319 रन बनाए, जो टीम का ODI वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 312/9 था, जो टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।