ICC Women’s World Cup 2026, ENG W vs SA W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार (2 जुलाई) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में प्रोटियाज टीम 129 रन ही बना सकी.
इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका का लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया. पिछले दो संस्करणों में फाइनल तक पहुंचने वाली अफ्रीकी टीम का सफर इस बार सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया. वहीं, इंग्लैंड ने शानदार जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली. अब 5 जुलाई को खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.
साइवर-ब्रंट और नाइट ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. शानदार फॉर्म में चल रहीं डैनी वायट-हॉज सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. टीम ने 3.2 ओवर के भीतर ही सिर्फ 23 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे. एमी जोन्स 2 रन, जबकि एलिस कैप्सी मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि, इस मुश्किल स्तिथि में कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और अनुभवी बल्लेबाज हीथर नाइट ने पारी को संभाला.
साइवर-ब्रंट और नाइट ने चौथे विकेट के लिए 133 रन की शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. साइवर-ब्रंट ने 47 गेंदों पर 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं, नाइट ने भी 47 गेंदों पर 58 रन बनाए, उनकी पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल था. इस साझेदारी ने इंग्लैंड को संकट से बाहर निकालते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए.
129 रन पर बिखरी साउथ अफ्रीका की टीम
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. अफ्रीकी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी. कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने 17 रन बनाए, जबकि एनेरी डेर्कसेन 3 रन और मैरिजाने कैप ने सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि, सलामी बल्लेबाज तजमिन ब्रिट्स ने शानदार अर्धशतक लगाया और 25 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. नतीजतन साउथ अफ्रीका 40 रन से मुकाबला हार गई और एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया.
ये भी पढ़ें- वनडे फॉर्मेट को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी, ओलंपिक को लेकर दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया से होगा खिताबी मुकाबला
अब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी, जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकती हुई नजर आएंगी. यह खिताबी मुकाबला रविवार, 5 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि इंग्लैंड का यहा 5वां खिताबी मुकाबला होगा. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है और अब कंगारू टीम रिकॉर्ड 7वीं बार यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड अपने 17 साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- SL A vs IND A: आकिब नबी समेत इंडिया ए के सभी गेंदबाज हुए फेल, पहले दिन श्रीलंका का रहा दबदबा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines