ENG vs ZIM: जिम्बाब्वे को मिली शर्मनाक हार, 9 विकेट लेकर पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी ने शुभमन गिल को डराया  

ENG vs ZIM: इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 565 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम पारी और 45 रनों से हार गई. इस मैच में पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश गेंदबाज ने 9 विकेट झटके. जिसको देखकर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की टेंशन भी बढ़ गई है.

ENG vs ZIM

ENG vs ZIM

ENG vs ZIM: जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के बीच 22 सालों के बाद टेस्ट मैच खेला गया था. जहां पर जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसको गलत साबित करके इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 565 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम पारी और 45 रनों से हार गई. इस मैच में पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश गेंदबाज ने 9 विकेट झटके. जिसको देखकर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की टेंशन भी बढ़ गई है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे को मिली शर्मनाक हार 

इंग्लैंड के लिए जॉक क्राली ने 124 रन बनाए तो वहीं बेन डकेत ने 140 रन बनाए. नंबर 3 के बल्लेबाज ओली पोप ने 171 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हैरी ब्रुक ने भी 58 रन जोड़े. जिसके कारण ही इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर बना सकी. भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लिश बल्लेबाजों का फॉर्म में आना गिल के लिए चिंता का विषय है. जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 265 रनों पर ही सिमट गई. जिसमें ब्रायन बेनेट की 139 रनों की पारी भी शामिल थी. दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की टीम 255 रनों पर ही सिमट गई. इस पारी में सीन विलियम्स ने 88 रन तो वहीं सिकंदर रजा ने 60 रन बनाए, लेकिन उसके बाद भी टीम 45 रनों से हार गई.

विज्ञापन

इंग्लिश टीम के लिए चमका पाकिस्तानी मूल का खिलाड़ी 

गेंदबाजी में पाकिस्तानी मूल के स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ने दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट झटके. वहीं कप्तान बेन स्टोक्स ने दोनों पारी में मिलाकर 3 विकेट निकाले. भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले सभी इंग्लिश खिलाड़ियों का फॉर्म में आना कप्तान शुभमन गिल के लिए परेशानी का कारण बन गया है. भारतीय टीम लंबे समय के बाद इंग्लैंड को उनके हर में हराने की तैयारी कर रही है. इस बीच ये मुकाबला भारतीय टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ाने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ