ENG vs WI Joe Root Record: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक कीर्तिमान गढ़ते नजर आ रहे हैं। शनिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने अपनी इस पारी से इतिहास रच दिया। रूट ने फिफ्टी जड़ने के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। रूट ने इस मामले में वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा। ब्रायन लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट के 131 मैचों की 232 पारियों में 11953 रन दर्ज हैं। रूट उनसे आगे निकलते हुए 12 हजार रन के करीब पहुंच गए हैं।
सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 200 मैचों की 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग काबिज हैं। पोंटिंग ने 168 मैचों की 287 इनिंग में 13378 रन जड़े थे। साउथ अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस 13289 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
लिस्ट में ये दिग्गज भी शामिल
भारतीय दिग्गज और दीवार के नाम से मशहूर रहे क्रिकेटर राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज है। जिन्होंने 164 मैचों की 286 इनिंग में 13288 रन बनाए थे। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का नाम दर्ज है। जिन्होंने 161 मैचों की 291 इनिंग में 12472 रन बनाए थे। श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा छठे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने 134 मैचों की 233 इनिंग में 12400 रन बनाए थे। अब रूट उनके करीब पहुंच गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही संगकारा का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
टेस्ट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज
जो रूट ने इसके साथ ही एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ने ये कारनामा 261 वीं इनिंग में किया। जबकि कुक ने 275 इनिंग में 12 हजार रन बनाए थे। इस मामले में शीर्ष पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा हैं। जिन्होंने 224 इनिंग में 12 हजार रन का आंकड़ा पार किया था।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: पल्लेकेले की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जानें क्या है एवरेज स्कोर
ये भी पढ़ें: IND Vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: एक गेंद पर 2 विकेट, क्रिकेट में क्या ऐसा संभव है?
ये भी पढ़ें: ‘हाय रे किस्मत’ पहले ही मैच में मिली बदनामी, तोड़ा क्रिकेट में 90 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
8 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
28 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines