James Anderson: वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शेष दो टेस्ट मैचों में जेम्स एंडरसन बोलिंग मेंटर के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे।
18 जुलाई से शुरू हो रहा है नॉटिंघम टेस्ट
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार (18 जुलाई) से शुरू हो रहा है। जेम्स एंडरसन ने जीत के साथ अपने टेस्ट करियर का अंत किया है। जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 704 विकेट विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने 188 टेस्ट मैच खेलें हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट दिवंगत शेन वॉर्न (708) और मुथैया मुरलीधरन (800) ने लिए हैं।
इंग्लैंड ने हासिल की थी बड़ी जीत
पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को बुरी तरह से हराया था। इंग्लैंड ने इस मैच को एक पारी और 114 रन से अपने नाम किया था। इंग्लैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। इंग्लैंड की टीम की कोशिश इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की होगी। जबकि वेस्टइंडीज के पास इस मैच में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी करने का मौका है। अगर वेस्टइंडीज इस मैच को हार जाती है तो वो इस सीरीज में हार जाएंगे।
दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमें की प्लेइंग XI:
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड और शोएब बशीर।
वेस्ट इंडीज की प्लेइंग इलेवन: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, कावेम हॉज, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित शर्मा की वापसी पर बड़ा अपडेट, फैंस को मिलने वाली है…
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर ODI और T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines