ENG vs WI Gus Atkinson Debut Record: इंग्लैंड-वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। बुधवार से लॉर्ड्स में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाज गस एटकिंसन ने पहले ही मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी का जलवा दिखा दिया। गस एटकिंसन ने अपने डेब्यू मैच में तूफानी गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक 7 विकेट चटका डाले। पहली पारी में इस शानदार गेंदबाजी से एटकिंसन क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गए।
बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले इंग्लैंड के तीसरे गेंदबाज बने गस एटकिंसन
गस एटकिंसन डेब्यू मैच में 7 विकेट चटकाने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 12 ओवर में 45 रन देकर 7 विकेट चटकाए। जिसमें 5 मेडन ओवर भी शामिल रहे। यह इंग्लैंड के लिए टेस्ट की एक पारी में अब तक का तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। एटकिंसन ने इस मामले में जॉन लीवर का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने दिल्ली (1976) में भारत के खिलाफ 45 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।
डोमिनिक कॉर्क ने इसी मैदान पर लिए थे 7 विकेट
बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में जॉन फेरिस का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने 1892 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 37 रन देकर 7 विकेट झटके थे। दूसरे स्थान पर डोमिनिक कॉर्क हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में 1995 में 43 रन देकर 7 विकेट निकाले थे। एटकिंसन इसी के साथ अपने पहले टेस्ट मैच में सात विकेट लेने वाले सातवें अंग्रेज खिलाड़ी भी बन गए।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया ने T20I में रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
एक ओवर में चटकाए 3 विकेट
एटकिंसन ने 35वें ओवर में महफिल लूटी। उन्होंने इस ओवर की दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर विंडीज के बल्लेबाज एलिक अथांजे, जेसन होल्डर और जोशुआ डिसिल्वा के विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी का वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं निकला। यही वजह है कि एक समय में विंडीज के 88 रन पर 3 विकेट थे, लेकिन इसके बाद एटकिंसन ने बल्लेबाजों के ऐसे होश उड़ाए कि पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। वेस्ट इंडीज की टीम 41.4 ओवर में 121 रन बनाकर ढेर हो गई। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला। उन्होंने 10 ओवर में 26 रन दिए और 3 मेडन ओवर फेंक जेडन सील्स का विकेट चटकाया। कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट चटकाया।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: सुपरमैन! रवि बिश्नोई का ये कैच नहीं देखा तो क्या देखा? हवा में उड़कर बॉल पर मारा झपट्टा, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: शुभमन गिल के फैसले पर उठे सवाल, नंबर-3 पर फ्लॉप रहा शतकवीर बल्लेबाज
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: ये कैसा डेब्यू? बिना बल्लेबाजी किए बाहर हो गया ये प्लेयर
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच के लिए 3 बड़े दावेदार, जानें किसकी खुल सकती है किस्मत?
ये भी पढ़ें: बिना वर्ल्ड कप खेले रिंकू सिंह की लग गई ‘लॉटरी’, पांड्या को हुआ नुकसान
ये भी पढ़ें:- नए हेड कोच गौतम गंभीर के सामने 3 बड़े चैलेंज, अब कौन होगा नया कप्तान?
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
6 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
34 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
54 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
57 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines