ENG vs WI: भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, लेकिन उससे पहले वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का एक मैच हो चुका है, जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। वहीं पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के एक मैच विनर खिलाड़ी को उंगली में चोट लग गई थी, जिसके चलते ये खिलाड़ी अब पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो चुका है।
जेमी ओवरटन वनडे सीरीज से हुए बाहर
इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जेमी ओवरटन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओवरटन के दाहिने हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें यह चोट एजबेस्टन में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच के दौरान लगी थी। ओवरटन की चोट को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 30 मई को एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा “अब वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास की अवधि से गुजरेंगे।”
हालांकि अभी तक इंग्लैड टीम ने जेमी ओवरटन के वनडे सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट की कोई घोषणा नहीं की है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि 6 जून से होने वाली टी20 सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा हो सकती है।
जेमी ने पहले वनडे में चटकाए थे 3 विकेट
पहले वनडे मैच में जेमी ओवरटन ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में महज 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि चोट के बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था लेकिन मैच के अंत में वे पट्टी बांधकर आ गए थे। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाए थे। जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 26.2 ओवर में महज 162 रनों पर ही ढेर हो गई थी और इंग्लैंड ने 238 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: फाइनल में विराट नहीं, ये 34 वर्षीय खिलाड़ी बनेगा ‘POTM’, हो गई भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
19 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
32 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
44 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines