ENG vs SL: इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। हालांकि इंग्लैंड ने पहले इस सीरीज में अजेय बढ़त बनाई हुई थी। इंग्लैंड ने इस तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। श्रीलंका ने 10 साल के बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट मैच जीता है।
श्रीलंका के लिए पहले पारी में अर्धशतक बनाने वाले पाथुम निसांका ने दूसरी पारी में शानदार शतक बनाया है। श्रीलंका के लिए इस मैच में लहिरु कुमारा ने कुल 6 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के लिए निसांका 127 और मैथ्यूज 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।
श्रीलंका की टीम में ने मचाया धमाल
इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका की पहली पारी 263 रन पर ही सिमट गई थी। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम को 62 रन की लीड मिल गई थी। दूसरी पारी में श्रीलंका ने गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और उन्होंने इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 156 रन ही समेट दिया था। इसके बाद श्रीलंका को 219 रन का टारगेट मिला, जिसे उन्होंने 2 विकेट खोकर 40.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने आकाशदीप को क्या दिया था गुरुमंत्र? 9 विकेट लेकर गेंदबाज ने खोला राज
2014 में श्रीलंका ने जीता था इंग्लैंड में टेस्ट मैच
श्रीलंका की टीम ने आखिरी बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच 2014 में जीता था। उन्होंने 2014 में लीड्स में इंग्लैंड को टेस्ट मैच हराया था। तब श्रीलंका ने सीरीज को भी 1-0 से जीती थी। बता दें कि इस मैच को जीतने के बाद भी श्रीलंका की टीम इस सीरीज को 2-1 से हार गई है। इस सीरीज में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 5 विकेट और दूसरा टेस्ट 190 रन से जीता था।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: 3 भारतीय क्रिकेटरों को फिर नहीं मिला मौका, क्या टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा के लिए हो गए बंद?
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
24 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
40 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines