हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ENG vs SL: इंग्लैंड ने बदला टेस्ट टीम का कप्तान, बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद इस खिलाड़ी को मिली कमान 

England vs Sri Lanka: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप (Ollie Pope) को कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
England Test Team

England vs Sri Lanka: इंग्लैंड की टीम 21 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों में मेजबान टीम से भिड़ेगी। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लग गया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस सीरीज के साथ ही इंग्लिश समर सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें द हंड्रेड टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते समय चोट लग गई थी। उन्हें मैनचेस्टर ऑरिजनल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। इस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ अहम सीरीज मिस कर देंगे।

ओली पोप बने कप्तान

इसके साथ ही इंग्लैंड ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए ओली पोप को कप्तान बनाया है। ओली पोप टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले 82वें खिलाड़ी होंगे। ओली पोप इंग्लैंड के उप-कप्तान हैं और अब वे बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। पोप ने इससे पहले सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच में ही कप्तानी की है। उन्होंने सितंबर 2021 में ग्लैमरगन के खिलाफ सरे टीम की कप्तानी की थी। पोप को पिछले साल स्टोक्स का डिप्टी बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: BCCI ने बांग्लादेश-इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए किया बड़ा बदलाव, 14 साल बाद ये शहर करेगा मेजबानी

बेन स्टोक्स को कैसे लगी चोट?

बेन स्टोक्स को चेज करते हुए एक रन लेने के दौरान चोट लग गई थी। रन पूरा करने से पहले ही वे चोटिल हो गए थे। उन्हें मैदान पर गिरकर दर्द से कराहते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने अपने बाएं पैर को पकड़ लिया। फिर उन्हें बैसाखी के सहारे डगआउट में वापस ले जाया गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बयान में कहा है कि बेन स्टोक्स का लक्ष्य अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होने वाले पाकिस्तान के तीन टेस्ट मैचों के दौरे के लिए फिट होना है।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर हराती है टीम इंडिया, आंकड़े देख रिकी पोंटिंग को आ जाएगा तरस

क्या है शेड्यूल? 

आपको बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त से होगी। पहला टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 25 अगस्त तक खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा। जबकि तीसरा टेस्ट 6 सितंबर से 10 सितंबर तक द ओवल में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे टीम इंडिया ने 9 स्टार, सामने आया एक और नया नाम 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें