Joe Root Century Record: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को रोक पाना मुश्किल होता जा रहा है। रूट का टेस्ट क्रिकेट में तूफान जारी है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उन्होंने बैक टू बैक सेंचुरी ठोक डालीं। रूट ने पहली पारी के बाद दूसरी में भी कमाल किया और शानदार शतक जमाया। तीसरे दिन दूसरे सेशन में इंग्लैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 121 गेंदों में 10 चौके ठोक 103 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।
इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने जो रूट
जो रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट में रूट के नाम 265 पारियों में 34 शतक हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ा। जिनके नाम 291 पारियों में 33 शतक दर्ज हैं। इसके साथ ही वे लॉर्ड्स में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। जो रूट इस मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए।
लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट की दोनों पारियों में अंतिम शतक माइकल वॉन ने लगाया था। उन्होंने 2004 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ये कारनामा किया था। रूट ने 20 साल बाद ये कीर्तिमान गढ़ा। माइकल वॉन से पहले ग्राहम गूच (1990) और जॉर्ज हेडली (1939) में ये कारनामा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: जो रूट के निशाने पर ‘क्रिकेट के भगवान’ के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन के इतने करीब पहुंचा दिग्गज खिलाड़ी
फैब-4 में सबसे आगे जो रूट
जो रूट एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट की फैब-4 लिस्ट में जो रूट 34 शतकों के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ 32-32 शतक के साथ काबिज हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। जिनके नाम 29 शतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि जनवरी 2021 में विराट कोहली 27 शतकों के साथ सबसे आगे थे। रूट के नाम सिर्फ 17 शतक ही थे, लेकिन पिछले तीन साल में उन्होंने रनों का ऐसा अंबार लगाया कि सब रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए।
ये भी पढ़ें: 38 गेंद में ठोका शतक..टीम से हुई परेशान तो लिया संन्यास, अब T20WC में तूफान मचाने लौट रही हैं ‘लेडी गेल’
खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!
रूट की तूफानी फॉर्म को देखते हुए कई दिग्गज कह चुके हैं कि वे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी जल्द ही तोड़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग ने ऐसी उम्मीद जताई है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर 15921 रनों के साथ काबिज हैं। रूट के नाम अब तक 145 मैचों की 265 पारियों में 12377 रन दर्ज हो चुके हैं। अभी वे विश्व के सातवें नंबर के बल्लेबाज हैं। रूट जल्द ही श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। जिनके नाम 12400 रन दर्ज हैं। वे सिर्फ 23 रन पीछे हैं। इसी के साथ 96 रन बनाते ही रूट इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज एलेस्टेयर कुक से आगे निकल जाएंगे। जिन्होंने टेस्ट में 12472 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: T20 में आई रनों की आंधी, 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, एक मैच में बने ये 5 महारिकॉर्ड
संबंधित खबरें
हारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
3 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
18 mins agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
55 mins agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
58 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
1 hr agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
1 hr agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines