World Test Championship 2023-25: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3 टेस्ट मैच की सीरीज में 2-1 अंतर से हराकर जीत हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस सीरीज में जीत हासिल करने के बावजूद इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा है। इस नुकसान से इंग्लैंड का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल भी मुश्किल हो गई है।
छठे स्थान पर लुढ़का इंग्लैंड
श्रीलंका से मिली 8 विकेट से हार के बाद इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम इस हार के बाद अंक तालिका में श्रीलंका से भी नीचे यानी कि छठवें स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड ने 16 मैच में से 8 मैच जीते हैं और उसका अंक प्रतिशत 42.19% है। वहीं, श्रीलंका की टीम 42.86% के अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें: Rinku Singh अब इस टीम में खेलते आ सकते हैं नजर, Team India में नहीं मिली जगह
अब किससे होगा इंग्लैंड का मैच
इंग्लैंड की टीम अब अक्टूबर-2024 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। वहीं, नवंबर-दिसंबर में टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। दोनों ही दौरे पर इंग्लैंड को 3-3 टेस्ट मैच खेलने हैं। इंग्लैंड को इन दोनों ही सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना टीम फाइनल की दौड़ से पिछड़ जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड
फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई करेगा इंग्लैंड
इंग्लैंड के लिए इस बार चैंपियनशिप का आगाज बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। इंग्लैंड ने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेला और उसके बाद टीम को भारत से 4-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड को अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा। इंग्लैंड अगर अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीत भी लेता है तो वो अधिकतम 57.95% अंक प्रतिशत प्राप्त कर सकता है। वहीं दूसरी ओर भारत का मौजूदा अंक प्रतिशत 68.52% और ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 62.50% है।
ऐसे में इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि टीम इंडिया अपने बचे हुए 10 में से 6 मैच हार जाए या फिर ऑस्ट्रेलिया अपने बचे हुए 7 में से 4 मैच हारे। अगर ऐसा होता है तो ही इंग्लैंड की टीम फाइनल तक पहुंच सकती है, वरना टीम इस फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- क्या शुभमन गिल इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट? तस्वीरों ने मचाई हलचल
संबंधित खबरें
'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
13 mins agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
42 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
1 hr agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
1 hr agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
3 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
4 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
5 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines