ENG vs SL: ओली पोप की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। लंदन के द ओवल मैदान में खेले गए इस मैच में श्रीलंका को 219 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने पथुम निसांका के जोरदार शतक के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। निसांका ने इस मैच में 124 गेंदों पर 127 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इंग्लैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उनकी इस पारी में 13 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इस मैच में मिली हार के बाद अब इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है।
इंग्लैंड को WTC के प्वॉइंट्स टेबल में नुकसान
इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में श्रीलंका को आसानी से हराया था, जिसके बाद उसका प्वॉइंट्स पर्सेंटेज सिस्टम (PCT) 45 हो गया था। यहां उसकी पोजीशन सुधरी थी, लेकिन इस मैच में हार के बाद इंग्लिश टीम अब नीचे आ गई है, जहां उसका पीसीटी 42.19 का रह गया है। टीम रैंकिंग में भी छठे नंबर पर पहुंच गई है। इस रैंकिंग में इंग्लैंड से अभी साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें ही पीछे हैं।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने आकाशदीप को क्या दिया था गुरुमंत्र? 9 विकेट लेकर गेंदबाज ने खोला राज
श्रीलंका ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट में हराने के बाद श्रीलंका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। तीसरे मैच से पहले तक श्रीलंका का पीसीटी 33.33 था, जो अब बढ़कर 42.85 का हो गया है। टीम इससे पहले सातवें नंबर पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन अब इंग्लैंड को पछाड़कर टॉप 5 में जगह पक्की कर चुकी है।
पथुम निसांका रहे श्रीलंका की जीत के हीरो
इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की यादगार जीत के हीरो पथुम निसांका रहे, जिनके बल्ले से 127 रन निकले। उन्होंने दूसरी पारी में तेजी से रन बटोरते हुए सिर्फ 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मैच के चौथे दिन पहले ही सेशन में 107 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। यह उनके करियर का दूसरा शतक रहा। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में भी फिफ्टी जड़ी थी। बता दें कि निसांका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का आगाज किया था।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: 3 भारतीय क्रिकेटरों को फिर नहीं मिला मौका, क्या टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा के लिए हो गए बंद?
संबंधित खबरें
ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
12 mins agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
12 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
35 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
41 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
1 hr agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
2 hrs agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines