England vs Sri Lanka 3rd Test: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 6 सितंबर से खेला जाएगा। इंग्लैंड ने पहले ही इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। मैथ्यू पॉट्स की जगह प्लेइंग इलेवन में जोस हल को डेब्यू करने का मौका मिला है।
मार्क वुड के चोटिल होने के बाद हुए टीम में शामिल
इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की टीम का इरादा अब क्लीन स्वीप करने का है। इंग्लैंड ने इस मैच में मैथ्यू पॉट्स को ड्रॉप कर दिया है। मैथ्यू पॉट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में दो विकेट लिए थे। उनकी जगह पर ही जोस हल को मौका मिला है. जोस हल अपनी हाइट की वजह से भी चर्चा में हैं। वो 6 फिट और 7 इंच के हैं। उन्हें इस सीरीज में मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था।
वहीं, अगर उनके करियर की बात करें तो वो काउंटी चैंपियनशिप में लीसेस्टरशायर की तरफ से खेलते है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट और 9 लिस्ट-ए मैचों में 17 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 21 टी20 मैच में 24 विकेट लिए हैं।
ओली पोप ने की तारीफ
जोश हल को लेकर बात करते हुए ओली पोप ने कहा, ‘उन्हें अपनी हाइट की वजह से एक्स्ट्रा बाउंस मिलता है, जिस वजह से उनकी गेंद पर एज ज्यादा लगता है। उन्हें ड्राइव करना आसान नहीं है। एक्स्ट्रा बाउंस की वजह से यह मुश्किल हो जाता है। हमने शुरुआती दो मैचों में चार दाएं हाथ के गेंदबाज खिलाए थे। इस बार हम विपक्षी टीम को एक अलग चुनौती देना चाहते हैं। उनकी गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर आती है और बाएं हाथ के बल्लेबाज से दूर जाती है।’
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
13 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
53 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines