Kane Williamson Century: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ नया इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने हेमिल्टन में जोरदार शतक जड़कर कमाल कर दिया है। विलियमसन मैच में शतक पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने एक ही मैदान पर लगातार पांच मैचों में शतक जड़ा है। उन्होंने यह कारनामा हेमिल्टन के सेडन पार्क में किया। यह कीवी बल्लेबाज तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 156 रनों के स्कोर पर आउट हुआ।
विलियमसन के लिए शुभ रहा है सेडन पार्क
इस तरह देखा जाए तो हेमिल्टन का सेडन पार्क विलियमसन के लिए शुभ रहा है। उन्होंने इस मैच से पहले इस मैदान पर 2019 में बांगलादेश के खिलाफ 200 रन, 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन, 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 251 रन और इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 133* रनों की पारी खेली थी।
विलियमसन ने जड़ा 33वां शतक
टेस्ट मैच के तीसरे दिन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी के दौरान अपना 33वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने खास अंदाज में छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही विलियमसन उन खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होने के कगार पर हैं, जिनका औसत किसी खास मैदान पर 100 से ज्यादा का है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कंगारू सरजमीं पर महान अनिल कुंबले को पछाड़ा
डॉन ब्रैडमैन सबसे टॉप पर
किसी एक मैदान पर अब तक 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 128.53 की जोरदार औसत से रन बनाए हैं। इस लिस्ट में भारत के वीवीएस लक्ष्मण दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर 110.63 की औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड है। किसी एक मैदान पर 100 से ज्यादा के औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाजों में गारफील्ड सोबर्स का नाम भी शामिल है, जिन्होंने बारबाडोस के किंग्सटन ओवल में 104.15 की एवरेज से रन ठोके हैं।
खास लिस्ट में शामिल हुए विलियमसन
विलियमसन इस शतक के दम पर अब एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में माइकल क्लार्क (एडिलेड), जो रूट (लॉर्ड्स) और महेला जयवर्धने (गॉल) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली। विलियमसन से ज्यादा जयवर्धने (11, कोलंबो एसएससी), ब्रैडमैन (9, मेलबर्न), जैक कैलिस (9, केप टाउन) और कुमार संगकारा (8, कोलंबो एसएससी) ने ही एक ही मैदान पर उनसे ज्यादा शतक बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: 712 विकेट लेने वाले गेंदबाज पर लगा बैन, करियर के आखिरी दौर में मिली बुरी खबर
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
6 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
28 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
39 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
44 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines