England vs New Zealand: इंग्लैंड के सदाबहार बल्लेबाज जो रूट पिछले कुछ समय से जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं, जिसके दम पर उन्होंने खुद को इंग्लैंड के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक के रूप में स्थापित किया है। रूट इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं, जहां टीम तीन मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में उतरते ही रूट ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है।
रूट के अब 150 टेस्ट मैच हो गए हैं और वो ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ 11वें खिलाड़ी हैं। वहीं 150 का आंकड़ा छूने वाले वो चौथे इंग्लिश क्रिकेटर हैं। उनसे पहले जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और एलिस्टर कुक ही ऐसा कर पाए थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं। बात करें इंग्लैंड की तो उनकी तरफ से सबसे ज्यादा 188 टेस्ट एंडरसन ने खेले।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: एक ही सीजन में 900 रन और 30 विकेट, एडिलेड में इस कंगारू खिलाड़ी से बचके रहना टीम इंडिया!
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रूट
रूट के नाम इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है। रूट के खाते में इस समय 12754 टेस्ट रन दर्ज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पिछले दौरे पर सर एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिनके नाम टेस्ट में 12472 रन हैं। साल 2012 में डेब्यू करने वाले रूट इस समय 33 साल के हैं। इंग्लैंड को मौजूदा फ्यूचर टूर प्रोग्राम के आखिर तक अभी 25 टेस्ट और खेलने हैं, जो 2027 में खत्म होगा।
रूट के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
अगर रूट 2027 तक खेलने में सफल रहते हैं तो वो तब तक 180 टेस्ट के आसपास टेस्ट खेल चुके होंगे। ऐसे में एक दो साल और खेलने पर वो तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास सचिन के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा। रूट को सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3167 रनों की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: ‘यह संभव नहीं है कि पाकिस्तान भारत में खेले…’ चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर PCB चीफ ने फिर से दुखड़ा रोया
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
38 mins agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
41 mins agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
49 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
1 hr agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में कुल 12 गोल्ड
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines