हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: भारतीय टीम का सिलेक्शन देख वीरेंद्र सहवाग हैरान, इस खिलाड़ी के नहीं होने पर खड़े किए सवाल

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। जिससे कई दिग्गज खुश हैं तो वहीं कई पूर्व खिलाड़ी टीम में कमी निकाल रहे हैं। अब इस लिस्ट में दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल हो गया है। सहवाग इस स्टार खिलाड़ी के टीम में नहीं होने पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
virender sehwag

ENG vs IND: आईपीएल 2025 के फौरन बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। जहां पर टीम को 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। जिससे कई दिग्गज खुश हैं तो वहीं कई पूर्व खिलाड़ी टीम में कमी निकाल रहे हैं। अब इस लिस्ट में दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल हो गया है। सहवाग इस स्टार खिलाड़ी के टीम में नहीं होने पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के सिलेक्शन से खुश नहीं 

इंग्लैंड दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें श्रेयस अय्यर को नहीं देखकर सभी हैरान रह गए। रणजी ट्रॉफी 2025 में बल्ले से कमाल दिखाने वाले अय्यर के सिलेक्शन नहीं होने पर वीरेंद्र सहवाग हैरान है। क्रिकबज पर बातचीत के दौरान सहवाग ने कहा की अय्यर को बतौर कप्तान उतना क्रेडिट नहीं मिलता, जितना मिलना चाहिए। सहवाग अय्यर की कप्तानी से बेहद खुश हैं। जिसके कारण ही उनका कहना है कि अय्यर तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं, तो उन्हें टेस्ट टीम में क्यों नहीं मौका मिल रहा है?

तेजी से रन बना सकते हैं श्रेयस अय्यर   

श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाकर विपक्षी टीम को दबाव में डाल सकते हैं। जिसके बारे में बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘जब आप अच्छी फॉर्म में होते हैं, तो उसे दौरे पर ले जाना अच्छा होता है, क्योंकि उसके प्रदर्शन की संभावना अधिक होती है। मैं उसे टेस्ट टीम में देखना चाहता हूं। अगर वह टेस्ट क्रिकेट में भी यही रवैया अपनाया है, तो इससे टीम को फायदा होगा। अगर आपके पास ऐसे 2-3 खिलाड़ी हैं, तो इससे विपक्षी टीम में डर पैदा होता है। इंग्लैंड 6-7 रन/ओवर की रफ्तार से खेलता है। अगर भारतीय टीम 4-5 रन/ओवर की रफ्तार से भी खेलती है, तो वे उन पर दबाव बना सकते हैं।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: शुभमन गिल को कप्तान बनाने में इस दिग्गज ने निभाई अहम भूमिका, नई रिपोर्ट से खुल गया राज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola