ENG vs IND: शुभमन गिल को इस दिग्गज से मिल सकते हैं जीत के मूलमंत्र, मोहम्मद कैफ ने बड़ी सलाह

ENG vs IND: इंग्लैंड जैसे बड़े दौरे से कप्तानी का डेब्यू करना शुभमन गिल के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अब गिल को बड़ी सलाह दी है. उनका मानना है की जीत का मूल मंत्र जानने के लिए शुभमन को इस भारतीय दिग्गज से बात करनी चाहिए.

Shubman Gill and Mohammed Kaif

Shubman Gill and Mohammed Kaif

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान भी घोषित किया. इसके बाद ही इस फैसले को लेकर चर्चा हर तरफ हो रही है. इंग्लैंड जैसे बड़े दौरे से कप्तानी का डेब्यू करना गिल के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अब गिल को बड़ी सलाह दी है. उनका मानना है की जीत का मूल मंत्र जानने के लिए शुभमन को इस भारतीय दिग्गज से बात करनी चाहिए.

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने गिल को दी बड़ी सीख 

भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही अब टीम में बहुत ही कम अनुभवी खिलाड़ी ही नजर आ रहे हैं. ऐसे में मैदान पर गिल को सलाह देने के लिए रोहित-विराट जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे. पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने इस स्थिति को समझ कर गिल को सलाह देते हुए कहा, ‘जब रहाणे ऑस्ट्रेलिया में भारत की कप्तानी कर रहे थे, तो गाबा टेस्ट से पहले सभी ने कहा था कि यह बहुत युवा टीम है. इसलिए, गिल को शायद रहाणे को फोन करके बात करनी चाहिए, क्योंकि रहाणे ने उस दौरे में युवा टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया था. गिल को भी कुछ ऐसा ही करना चाहिए.’

विज्ञापन

शुभमन गिल को बतौर बल्लेबाज भी करना होगा साबित 

अब तक शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में 32 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 35.05 की औसत से 1893 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल ने 5 शतक और 7 अर्धशतक भी जड़े हैं. विदेशी सरजमीं पर तो गिल का रिकॉर्ड बेहद औसत दर्जे का है. ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर गिल का बतौर कप्तान तो खुद को साबित करना ही है, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर रन भी बनाने होंगे. जिससे वो अपने आचोलकों को करारा जवाब दे सके. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का साथ हालांकि कप्तान शुभमन गिल को फिलहाल मिला हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ