ENG vs IND: रोहित शर्मा ने 7 मई को जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया तो बोर्ड ने नए कप्तान की तलाश शुरू की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन से ही शुभमन गिल का नाम सामने आ रहा था। अंत में इंग्लैंड दौरे के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो गिल को ही बड़ी जिम्मेदारी मिली। हालांकि इसके पीछे की कहानी किसी को नहीं पता थी। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व भारतीय हेड कोच ने गिल को टेस्ट कप्तान बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
शुभमन गिल का मिला इस दिग्गज का साथ
भारतीय टीम के चयनकर्ताओं और बीसीसीआई ने जब शुभमन गिल को कप्तान बनाने का फैसला किया तो कई दिग्गजों से राय भी ली। इसमें पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने गिल की जमकर तारीफ की। जिसके वजह से ही अजीत अगरकर ने भी गिल पर भरोसा जताया। दरअसल शुभमन गिल को राहुल द्रविड़ 2018 से देख रहे हैं। अंडर-19 विश्व कप जब गिल ने खेला था। उस समय द्रविड़ ही युवा टीम के हेड कोच थे. 7 सालों के सफर में द्रविड़ ने गिल का सही पाया। जिसके कारण ही वो आज भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बन गए हैं।
भविष्य में लंबे समय तक कप्तानी कर सकते हैं शुभमन गिल
हिटमैन के संन्यास के बाद भारतीय टीम एक ऐसे कप्तान की तलाश में थी। जो अगले 6 से 8 सालों तक टीम की लीडरशिप रोल में रहे। ऐसे में अजीत अगरकर को शुभमन गिल परफेक्ट खिलाड़ी नजर आए। हालांकि शुभमन गिल ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित नहीं किया है। जिसके कारण ही ये इंग्लिश दौरा उनके लिए बड़े चैंलेज की तरह रहने वाला है। जहां पर बतौर कप्तान के साथ ही साथ उन्हें बल्लेबाज के तौर पर भी खुद को साबित करना होगा। गिल हालांकि बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ENG vs IND: सरफराज खान के ड्रॉप होने पर बोले दिग्गज सुनील गावस्कर, बताया कहां हुई गलती
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines