CT 2025 ENG vs AFG: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 26 मार्च को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल से पहले ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच हार चुकी हैं और इस मैच में जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेंगी। जो भी टीम इस मैच में हारेगी सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इंग्लैंड की टीम इस मैच के लिए काफी मजबूत नजर आ रही है और अफगानिस्तान से 16 महीने पुराना बदला लेने के लिए उतरेगी।
विश्व कप में अफगानिस्तान ने किया था उलटफेर
साल 2023 में हुए विश्व कप में आखिरी बार अफगानिस्तान और इंग्लैंड का आमना सामना हुआ था। जिसमें इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ठीक 16 महीनों के बाद एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। इंग्लैंड विश्व कप की उस हार का बदला लेते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।
लाहौर में खेला जाएगा मुकाबला
ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। लाहौर की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के हक में दिखाई देती है। आखिरी बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में इस मैदान पर 350 रनों के ज्यादा का स्कोर चेज हो गया था। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करने में फायदा होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड: जॉस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), आदिल राशिद और मार्क वुड।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अजमतुल्लाह उमरजई, फजल हक फारूकी और नूर अहमद।
ये भी पढ़िए- आईपीएल खेलते-खेलते ही करनी होगी इंग्लैंड दौरे की तैयारी, बीसीसीआई ने टीम इंडिया को सुनाया नया फरमान!
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
13 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines