US Open Final: यूएस ओपन 2026 के फाइनल में एलेना रिबाकिना ने कमाल कर दिया. उन्होंने आर्यना सबालेंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया. आर्यना अपने लगातार तीसरे फाइनल का हिस्सा बनीं और तीसरी बार उन्हें हार मिली. कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना ने फाइनल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी के खिलाफ डॉमिनेट किया और तीसरे सेट में खेल पलट गया. इस साल उन्होंने दूसरी बार सबालेंका को हराया है और वह टेनिस इतिहास की दूसरी ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक साल में दो बार वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी को ग्रैंड स्लैम फाइनल में हराया है.
एलेना रिबाकिना ने जीता यूएस ओपन का खिताब
2026 के यूएस ओपन वुमेंस सिंगल्स टाइटल के लिए एलेना रिबाकिना और आर्यना सबालेंका के बीच मैच खेला गया. आर्थर एशे स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में रिबाकिना ने पहले सेट में दबदबा बनाया. उन्होंने 6-4 से सबालेंका को हरा दिया. हालांकि, वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और 7-5 से सेट अपने नाम कर लिया. इसी वजह से मैच तीसरे और अंतिम सेट तक गया. इसमें एलेना रिबाकिना ने 5-2 से आसानी से हरा दिया और मैच जीत लिया.
दूसरी बार सबालेंका को हराया
एलेना रिबाकिना ने जनवरी 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराकर टाइटल पर कब्जा किया था. अब यूएस ओपन में एलेना ने दूसरी बार सबालेंका को हराया. वह स्टेफी ग्राफ (1995) के बाद पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने एक साल में दो ग्रैंड स्लैम फाइनल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी को हराया है. 31 साल बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है.
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ फ्रेंडली फुटबॉल मैच के लिए ब्राजील की टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह
नंबर 1 बनीं एलेना रिबाकिना
आर्यना सबालेंका को हराकर एलेना रिबाकिना ने WTA रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. इस साल एक यूएस ओपन और अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ वह WTA वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1 बन गई हैं.
मेंस सिंगल्स फाइनल पर भी नजरें
यूएस ओपन 2026 में वुमेंस सिंगल्स फाइनल के बाद अब मेंस फाइनल पर सभी की नजरें हैं. आर्थर एशे स्टेडियम में एलेक्जेंडर ज्वेरेव और बेन शेल्टन के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. एलेक्जेंडर अभी दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी हैं, वहीं ATP रैंकिंग में बेन शेल्टन नंबर 8 पर हैं. ज्वेरेव की नजर अपने करियर के दूसरे सबसे बड़े टाइटल पर होगी, वहीं बेन शेल्टन 2003 के बाद ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष बनना चाहेंगे. इसी वजह से यूएस ओपन का मेंस सिंगल्स फाइनल रोमांचक साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- US Open 2026: एलेक्जेंडर ज्वेरेव और बेन शेल्टन के बीच होगा फाइनल मुकाबला, दोनों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
43 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines