Dwayne Bravo Retirement: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी पहले ही संन्यास ले लिया था। लेकिन वे अभी कई टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई दे रहे थे। पिछले साल ब्रावो ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था। इस बार ब्रावो कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 में खेल रहे थे। लेकिन चोट लगने के चलते उनको बाहर होना पड़ा। जिसके बाद ब्रावो ने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। ब्रावो अब सीपीएल में भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी जानकारी
ब्रावो अभी तक सीपीएल में खेलते हुए दिखा करते थे, लेकिन अब उन्होंने वेस्टइंडीज में होने वाली टी20 लीग से भी संन्यास ले लिया है। संन्यास की घोषणा करते हुए ब्रावो ने लिखा कि मेरा मन आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन मेरा शरीर अब दर्द, टूटन और तनाव को सहन नहीं कर सकता। मैं खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डाल सकता जहा मैं अपने साथियों, अपने प्रशंसकों या जिन टीमों का मैं प्रतिनिधित्व करता हूँ, उन्हें निराश कर सकू। इसलिए, भारी मन से, मैं आधिकारिक तौर पर खेल से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। आज, चैंपियन अलविदा कह रहा है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की टीम में होगा बड़ा बदलाव! बाबर आजम से छिन सकती है कप्तानी
शानदार रहा टी20 क्रिकेट करियर
ब्रावो ने अपने 18 साल के टी20 क्रिकेट करियर में सीपीएल टीमों के साथ-साथ आईपीएल, पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश लीग में चैंपियनशिप जीती हैं। उनके पांच सीपीएल खिताबों में से तीन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ हैं जिसने 2017 और 2018 में लगातार ट्रॉफी जीती थी। इससे पहले सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 2021 में अपने पहले खिताब तक पहुंचाया। इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के साथ दो बार विश्व कप विजेता हैं और टी20 में ब्रावो के नाम 631 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे विवादित बल्ले, जिनकी वजह से हुआ बवाल
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
17 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
27 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
29 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines