Live Updates
IND vs ENG: बारिश अब तक नहीं आई है
पहला मुकाबला में अब तक बारिश नहीं आई है. 2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम ने संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में 2 विकेट भी गंवा दिए हैं.
IND vs ENG: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
IND vs ENG: भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
IND vs ENG: भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड पहले गेंदबाजी करेगी. वैभव सूर्यवंशी को फिर इस मैच में मौका नहीं मिला है.
IND vs ENG: भारतीय प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव हो सकते हैं. वैभव के अलावा गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है. चक्रवर्ती को आयरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में आराम दिया गया था.
IND vs ENG: फैंस स्टेडियम के बाहर खड़े हैं
फैंस स्टेडियम के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं. फिलहाल बादल छाए हुए हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि फिलहाल बारिश नहीं हो रही है. लेकिन घने बादल छाए हुए हैं.
IND vs ENG: कैसा है फिलहाल मौसम?
डरहम में मौसम फिलहाल ठीक नहीं हैं. चारों ओर से घने बादल छाए हुए हैं. ऐसे में अगर बारिश होती है तो टॉस में देरी हो सकती है. मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावना है. खेल बीच में रुक भी सकता है.
IND vs ENG: भारतीय टीम को पाना होगा आत्मविश्वास
आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम के हौसले में गिरावट आई होगी. ऐसे में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में जीत हासिल कर अपना आत्मविश्वास वापस पाना चाहेगी.
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी रच सकते हैं इतिहास
वैभव सूर्यवंशी अगर इस मैच में डेब्यू करते हैं तो वह इतिहास रच देंगे. वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. वैभव फिलहाल 15 साल के हैं. सचिन ने भारत के लिए 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था.
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर के लिए बड़ी चुनौती
आयरलैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बनाया गया है. लेकिन उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहली ही सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज उनके लिए बड़ी परीक्षा होगी.
IND vs ENG: आयरलैंड से मिली हार
भारतीय टीम को इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम अब इस हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतना चाहेगी. हालांकि भारतीय टीम के लिए ये आसान नहीं रहने वाला है.
IND vs ENG: ईशान किशन से उम्मीदें
ईशान किशन से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. 1 जुलाई यानी आज ही उन्होंने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पछाड़ा है.
IND vs ENG: वैभव के डेब्यू पर क्या बोले अय्यर?
30 जून को श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने वैभव के डेब्यू पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि हम अभी वैभव के डेब्यू के बारे में कुछ भी साफ नहीं कर सकते. उन्होंने सस्पेंस भरा जवाब दिया था.
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें
आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में चुना गया था. हालांकि आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिलने की उम्मीदें हैं.
IND vs ENG Live Weather: मौसम का मिजाज कैसा है?
1 जुलाई को डरहम का मौसम खराब है. तापमान 21 डिग्री तक है, जबकि बारिश होने की संभावना 35 फीसदी है. इसके अलावा नमी 71 प्रतिशत तक है. हवा 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है. दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं.
Durham Weather and Rain Forecast: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को डरहम के चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जा रहा है. दोनों टीमों की निगाहें इस मैच पर हैं. हालांकि बारिश इस मैच का खेल बिगाड़ सकती है. मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश आ सकती है, जिससे मैच में खलल हो सकती है. डरहम के मौसम रिपोर्ट्स के लिए आप नीचे पल-पल की अपडेट्स पढ़ सकते हैं.
पिच रिपोर्ट पर एक नजर
चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर टी-20 ब्लास्ट के दौरान मिले जुले रिजल्ट देखने को मिले हैं. इस मैदान पर औसतन स्कोर 161 रहा है. डरहम की टीम ने ही इस मैदान पर उच्च स्कोर 231/5 रन बनाया है.
पिछले 5 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का औसतन स्कोल 163 है. तीन मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 2 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने अपने नाम किए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे रात से खेला जा रहा है. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर हो रही है, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 30 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. भारत ने इस दौरान 18 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मैच में ही जीत मिली है. लेकिन होने वाला मुकाबला कांटे की टक्कर का हो सकता है. दोनों ही टीमों का स्क्वाड काफी मजबूत है.
खेले गए मैच: 30
भारत की जीत: 18
इंग्लैंड की जीत: 12
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जोस बटलर, फिल साल्ट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, साकिब महमूद.
भारत का स्क्वाड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.
नीचे पढ़ें मौसम की पल-पल की अपडेट्स…
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
10 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines