Durham vs Northamptonshire, T20 Blast Live Streaming: टी20 ब्लास्ट 2026 का 44वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 6 जून को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां डरहम और नॉर्थम्पटनशायर की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. एक तरफ डरहम ने इस सीजन अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें उसे दो जीत और दो हार मिली हैं. टीम 8 अंकों के साथ नॉर्थ ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है. हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार रही थी, लेकिन टीम अपने पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना किया है.
दूसरी तरफ, नॉर्थम्पटनशायर इस सीजन शानदार लय में नजर आ रही है. टीम ने अब तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं और 16 अंकों के साथ नॉर्थ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर काबिज है. नॉर्थम्पटनशायर ने अपने पिछले मैच में ग्लूस्टरशायर को 6 विकेट से हराया था. अब नॉर्थम्पटनशायर के सामने डरहम की चुनौती होगी. नॉर्थम्पटनशायर अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि डरहम की टीम जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में ये मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
डरहम (Durham) और नॉर्थम्पटनशायर (Northamptonshire) मैच कब खेला जाएगा?
डरहम और नॉर्थम्पटनशायर के बीच T20 ब्लास्ट का 44वां मुकाबला 06 जून को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 10.30 बजे टॉस होगा.
डरहम (Durham) और नॉर्थम्पटनशायर (Northamptonshire) मैच कहां खेला जाएगा?
डरहम और नॉर्थम्पटनशायर के बीच T20 ब्लास्ट का यह मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा.
डरहम (Durham) और नॉर्थम्पटनशायर (Northamptonshire) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
डरहम और नॉर्थम्पटनशायर के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स (Sony Sports) नेटवर्क पर किया जाएगा. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार और मालदीव के क्रिकेट प्रशंसक इस मैच का लाइव आनंद सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर उठा सकेंगे.
वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए दर्शक सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं. इस रोमांचक मुकाबले की लाइव कवरेज टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी.
डरहम (Durham) और नॉर्थम्पटनशायर (Northamptonshire) दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
डरहम: ग्राहम क्लार्क, एलेक्स लीज़ (कप्तान), डेविड बेडिंगहैम, ओलिवर रॉबिन्सन (विकेटकीपर), बेन रेन, कॉलिन एकरमैन, विल रोड्स, कैसी एल्ड्रिज, मैथ्यू पॉट्स, नाथन सॉटर, कैलम पार्किंसन, हेडन मस्टर्ड, जेम्स मिंटो, ल्यूक रॉबिन्सन.
नॉर्थम्पटनशायर: रिकार्डो वास्कोनसेलोस, क्रिस लिन, नाथन मैकस्वीनी, डेविड विली (कप्तान), जस्टिन ब्रॉड, लुईस मैकमानस (विकेटकीपर), लुईस किम्बर, कैल्विन हैरिसन, जेम्स सेल्स, बेन सैंडरसन, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, जॉर्ज बार्टलेट, गस मिलर, राफेल वेदरॉल, ल्यूक प्रॉक्टर, सैफ जैब.
ये भी पढ़ें- 351 दिनों में 1000 रन… शुभमन गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, धोनी-विराट को भी छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
5 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
22 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
45 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines