Shreyas Iyer Six: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारत के घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। वह टीम-D की कप्तानी कर रहे हैं। अय्यर ने टीम-C के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का नजारा दिखाया। उन्होंने शुक्रवार को दूसरे दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक ठोक डाला। पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद श्रेयस ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर 44 गेंदों में 9 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन जड़े। कप्तान ने इस दौरान अपना क्लास दिखाया और क्रीज पर खड़े-खड़े शानदार छक्का कूट डाला।
आते ही ठोका शानदार छक्का
श्रेयस के गगनचुंबी छक्के को फैंस ने चौथे ओवर में देखा। पांच गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे श्रेयस ने व्यषक विजय कुमार की बॉल पर बल्ले का मुंह खोला और स्ट्रेट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। उनका ये छक्का देख फैंस गदगद हो गए। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया इस महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इसके लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होगा। सिलेक्टर्स दलीप ट्रॉफी में स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजरें जमाए हुए हैं।
टीम-डी को मिली 202 रन की लीड
टीम-D और टीम-C के बीच मुकाबले की बात करें तो टीम-डी ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 202 रन की लीड ले ली है। अय्यर के 54 रन के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों में 8 चौके ठोक 56 रन जड़े। रिकी भुई ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 44 रन बनाए। हालांकि केएस भरत का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 20 गेंदों में 16 रन बनाए। अक्षर पटेल एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 37 गेंदों में 1 चौका ठोक 11 रन बना लिए हैं। हालांकि अर्शदीप सिंह कोई कमाल नहीं कर पाए और डक पर आउट हो गए। अक्षर के साथ दूसरे छोर पर हर्षित राणा जमे हैं। दोनों बल्लेबाज तीसरे दिन टीम-डी की पारी को आगे बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़ें: शार्क से लड़ी, पैर गंवाया, किसी तरह बची जान, अब पैरालंपिक में कर दिया कमाल
रुतुराज गायकवाड़ कप्तान
बता दें कि टीम-सी की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथ में है। उनकी कप्तानी में टीम-सी पहली पारी में 168 रन बनाकर आउट हो गई। इससे पहले टीम-डी की भी हालत खराब रही। उसने पहली पारी में 164 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
46 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines