Duleep Trophy 2025: दलीप ट्रॉफी फाइनल 2025 में 2 टीमें अपनी जगह बना चुकी हैं। सेमीफाइनल मैच में वेस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन की टीम आमने सामने थी, जबकि नॉर्थ जोन बनाम साउथ जोन की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया था। अब सेमीफाइनल के बाद दलीप ट्रॉफी 2025 को दो फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। दो धांसू टीमों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
इन 2 टीमों ने बनाई फाइनल में जगह
दलीप ट्रॉफी 2025 फाइनल में साउथ जोन और सेंट्रल जोन ने जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला बेंगुलुरु के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। ये मैच 11 से 15 सितंबर के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा।
दोनों टीमें शानदार फॉर्म में
सेमीफाइल में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया है। साउथ जोन की ओर से पहली पारी में नरायण जगदीशन ने 352 गेंदों में शानदार 197 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 57 रनों का योगदान दिया था। वहीं बात सेंट्रल जोन की करें तो टीम की ओर से दानिश मलेवर ने 96 रनों का योगदान दिया, जबकि रजत पाटीदार ने 77 रनों की पारी खेली। वहीं उपेंद्र यादव ने 87 और हर्ष दुबे ने 75 रन बनाए थे। दोनों टीमों के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस लिहाज से मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
साउथ जोन: कप्तान और विकेटकीपर- मोहम्मद अजहरुद्दीन, तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निजार, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), टी विजय, आर साई किशोर, तनय त्यागराजन, विजयकुमार वैशाख, एमडी निदीश, रिकी भुई, बेसिल एनपी, गुरजपनीत सिंह और स्नेहल कौठनकर।
स्टैंड बाय खिलाड़ी- मोहित रेडकर, आर स्मरण, अंकित शर्मा, ईडन एप्पल टॉम, आंद्रे सिद्धार्थ और शेख राशिद।
सेंट्रल जोन: सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल, दानिश मालेवार, संचित देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद।
संबंधित खबरें
40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
31 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines