हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Duleep Trophy: केएल राहुल या ध्रुव जुरेल, किसे मौका देंगे शुभमन गिल? Team A में स्टार खिलाड़ियों की भरमार

Duleep Trophy 2024 Team A vs Team B: दलीप ट्रॉफी के तहत टीम-ए और टीम-बी के बीच पहला मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। टीम ए की कमान शुभमन गिल के पास है तो वहीं टीम बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन होंगे।

विज्ञापन
शुभमन गिल

Duleep Trophy 2024 Team A vs Team B: दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर से होने जा रही है। भारत के घरेलू टेस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। पहला मुकाबला टीम-ए और टीम-बी के बीच होने जा रहा है। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। जहां टीम-ए की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, तो वहीं टीम-बी की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन संभालेंगे। आइए जानते हैं स्टार खिलाड़ियों से सजी टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

ये स्टार खिलाड़ी शामिल

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ए में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं। जहां केएल राहुल अनुभवी खिलाड़ी हैं तो वहीं ध्रुव जुरेल हार्ड हिटर हैं। ऐसे में गिल के सामने इसे लेकर चुनौती होगी। कहा जा रहा है कि अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर गिल केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे। इसी के साथ तूफानी बल्लेबाज तिलक वर्मा, मयंक अग्रवाल की भी टीम में जगह पक्की मानी जा रही है। मिडल ऑर्डर में रियान पराग और शिवम दुबे ऑलराउंडर के तौर पर शामिल हो सकते हैं। गेंदबाजी में आवेश खान, खलील अहमद, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिलने की संभावना है।

टीम-बी में कौन-कौनसे खिलाड़ी शामिल?

वहीं टीम-बी की बात करें तो इसमें भी एक से एक स्टार खिलाड़ी शामिल है। ओपनिंग बैट्समैन यशस्वी जायसवाल के साथ हार्ड हिटर नीतीश कुमार रेड्डी, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी बी टीम का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों को एक बार फिर घरेलू क्रिकेट खेलते देखना फैंस के लिए एक ट्रीट होगी। टीम-ए और टीम-बी के बीच मुकाबला भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: पहले टेस्ट मैच में अश्विन के पास इतिहास रचने का मौका, छोड़ सकते हैं ईशांत और जहीर खान को पीछे 

ऐसी हो सकती है टीम ए की प्लेइंग इलेवन? 

शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, रियान पराग, शिवम दुबे, तनुष कोटियान, आवेश खान, खलील अहमद, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC की नई टेस्ट रैंकिंग में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की लंबी छलांग, टॉप पर ये दिग्गज भारतीय 

टीम बी की संभावित प्लेइंग इलेवन 

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, यश दयाल

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: आउट या नॉट आउट? शान मसूद के विकेट पर बवाल, अंपायर से भिड़ गया कप्तान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola