Duleep Trophy 2024 Rinku Singh: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों यूपी टी20 लीग 2024 में धमाल मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में रिंकू मेरठ मावेरिक्स टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कप्तानी के साथ-साथ अभी तक रिंकू का बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। इस बीच रिंकू सिंह के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब रिंकू इस टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।
दलीप ट्रॉफी 2024 में होगी रिंकू की एंट्री
इन दिनों भारत में दलीप ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जिसमें कई युवा खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। अभी तक टूर्नामेंट में दो मैच खेले जा चुके हैं। वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि रिंकू को दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए बुलावा आया है। जब दलीप ट्रॉफी के लिए सभी चार टीमों के स्क्वाड का ऐलान हुआ था उस वक्त रिंकू किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे। अब दलीप ट्रॉफी में खेलने की जानकारी खुद इस विस्फोटक बल्लेबाज ने दी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, DPL में दमदार रहा प्रदर्शन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह दलीप ट्रॉफी में खेलने का बुलावा पाकर बेहद खुश है। उनका कहना है कि मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई है। जब टीमों का चयन हुआ था तब रिंकू का सिलेक्शन नहीं हुआ था, जिससे बल्लेबाज निराश भी था। लेकिन अब रिंकू सिंह दलीप ट्रॉफी में खेलने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दलीप ट्रॉफी में रिंकू सिंह को इंडिया बी ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
प्लेऑफ में पहुंची रिंकू की टीम!
यूपी टी20 लीग 2024 में रिंकू सिंह की टीम कमाल प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल प्वाइंट टेबल में रिंकू की टीम मेरठ मावेरिक्स पहले पायदान पर बनी हुई है और उसका प्लेऑफ में जाना तय है। 10 में से रिंकू की टीम ने 8 मैच जीते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: 3 भारतीय क्रिकेटरों को फिर नहीं मिला मौका, क्या टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा के लिए हो गए बंद?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines