हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Duleep Trophy: मुशीर खान ने सेंचुरी ठोक मचाया गदर, भाई सरफराज खान का रिएक्शन वायरल

Musheer Khan Century: 19 साल के मुशीर खान ने शानदार शतक ठोक डाला है। वह सरफराज खान के छोटे भाई हैं। उनकी इस कामयाबी से भाई बेहद खुश नजर आए। उन्होंने जोशीले अंदाज में इस शतक को सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन
Musheer Khan Century

Musheer Khan Century: भारत के घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम-ए और टीम-बी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम-बी पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टीम-बी की ओर से जहां स्टार बल्लेबाज फेल रहे तो वहीं 19 साल के खिलाड़ी ने शतक ठोक गदर मचा दिया। यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और साई किशोर जल्दी आउट हो गए, लेकिन सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक डाला।

जोशीले अंदाज में किया सेलिब्रेट

मुशीर खान ने 205 गेंदों में 10 चौके-2 छक्के ठोक सेंचुरी जमाई। इसके बाद उन्होंने जोशीले अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया। मुशीर ने अपना हेलमेट निकाला और चिल्लाते हुए आगे चले गए। वे डगआउट में बैठे अपने भाई और कोच की ओर देखकर सेलिब्रेट कर रहे थे। सरफराज के लिए ये पल बेहद खास बन गया। उन्होंने भी जोशीले अंदाज में तालियां बजाकर भाई को बधाई दी। मुशीर और सरफराज का ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।

दिग्गजों के सामने प्रतिभा साबित

दोनों भाइयों के इस रिएक्शन ने सरफराज की एक शतकीय पारी की याद दिला दी है। जब सरफराज ने शतक जड़ने के बाद जोशीले अंदाज में उंगली दिखाते हुए सेलिब्रेट किया था। बाद में ये खबरें भी सामने आईं कि उनका ये एटीट्यूड टीम इंडिया में उनके सिलेक्शन नहीं होने की वजह बना था। बहरहाल, मुशीर की इस शानदार पारी ने बड़े-बड़े दिग्गजों के सामने उनकी प्रतिभा साबित कर दी है। देखना होगा कि ये स्टार खिलाड़ी अपनी लय को कितना बरकरार रख पाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुआ T20 वर्ल्ड कप का विजेता खिलाड़ी, शुरू की राजनीतिक पारी

तोड़ चुके हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि मुशीर खान रणजी ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। मुशीर रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के मुंबई क्रिकेटर बन गए थे। अब उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भी शतक जमाकर हाहाकार मचा दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जीती तो गरीब हो जाएगी ये टेन‍िस स्‍टार! अगर US Open के फाइनल में पहुंची तो लगेगा 4.4 करोड़ का चूना!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola