Duleep Trophy 2024: मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली इंडिया ए ने दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में इंडिया सी को 132 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी और उसने ऐसा करके भी दिखाया। मैच के आखिरी सेशन में इंडिया ए को जीत हासिल करने के लिए सात विकेट की जरूरत थी। टीम के गेंदबाजों ने यहां पूरा दम दिखाया और सभी विकेट झटक कर मैच और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टीम इस तरह से इस टूर्नामेंट के तीन में से दो मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब रही और 12 पॉइंट्स के साथ चैम्पियन बनी। पॉइंट्स टेबल में 9 पॉइंट्स के साथ इंडिया सी दूसरे नंबर पर रही, जिसने तीन में से सिर्फ एक मैच जीता। टीम ने यहां एक मैच गंवाया जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर इंडिया बी और इंडिया डी रहीं, जिनके क्रमश: सात और छह पॉइंट्स रहे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
क्या रहा मैच का हाल
इस मैच में इंडिया ए ने पहले खेलते हुए शाश्वत रावत की 124 रनों की जोरदार शतकीय पारी के दम पर 297 रन बनाए थे। टीम के लिए आवेश खान ने 51 जबकि शम्स मुलानी ने भी 44 रनों का अहम योगदान दिया। इंडिया ए के 297 रनों के जवाब में इंडिया सी की पहली पारी 234 रनों पर समाप्त हुई। टीम के लिए अभिषेक पोरेल ने 113 गेंदों पर 82 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा बाबा अपराजित ने 34 रन बनाए। इस तरह से इंडिया ए ने पहली पारी में 63 रनों की लीड हासिल की। इंडिया ने इसके बाद दोबारा खेलते हुए 286-8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।
काम ना आया साई सुदर्शन का शतक
टीम के लिए दूसरी पारी में रियान पराग और शाश्वत रावत चमके। इस तरह टीम ने इंडिया सी को 350 रनों का टारगेट मिला। टीम एक समय एक विकेट पर 113 रन बनाकर मजबूती से टारगेट की ओर बढ़ रही थी। लेकिन इसके बाद टीम के विकेट गिरने का सिलसिला चालू हुआ और देखते-देखते पूरी टीम 217 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 111 रनों की पारी खेलकर जिताने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इंडिया सी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और तनुष कोटियान ने तीन-तीन जबकि आकिब खान को दो विकेट मिले।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
20 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines