BCCI की Duleep Trophy का आगाज 5 सितंबर से होना जा रहा है। बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए चार टीमों की घोषणा की है, जिसमें A, B, C और D टीम शामिल हैं। इन टीमों की कमान शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन, रितुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। इस ट्रॉफी से टीम इंडिया में कई खिलाड़ियों का चयन भी मुमकिन है, क्योंकि टीम इंडिया को अगले कुछ महीनों में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के पास मौका होगा कि वो टेस्ट टीम में एंट्री पाने के लिए इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करें। इस बीच हम अपनी इस रिपोर्ट में पहले मैच के लिए टीम-A और टीम-B की संभावित प्लेइंग-11 पर बात करते हैं।
दोनों टीमों में किन खिलाड़ियों को मिली है जगह
टीम-A: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रूव जुरैल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुष कोटियान, कुलदीप यादव, अकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र और शाश्वत रावत।
टीम-B: अभिमन्यु ईस्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी और एन जगदीशन।
पहले मैच के लिए टीम-A की संभावित प्लेइंग-11
टीम-A की कमान भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को सौंपी गई है। शुभमन गिल टीम के लिए मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। मध्य क्रम में बल्लेबाजी के लिए टीम में केएल राहुल, रियान पराग, शिवम दुबे और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को जगह मिल सकती है। वहीं, टीम की गेंदबाजी की कमान तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, आवेश खान और खलील अहमद को दी जा सकती है। ये टीम बेहद मजबूत मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Video: साउथ अफ्रीका ने हिला दी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल, भारत पर मंडराया खतरा
पहले मैच के लिए टीम-B की संभावित प्लेइंग-11
टीम-B की कमान बंगाल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि अभिमन्यु टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। उनके साथ शीर्ष क्रम की जिम्मेदारी यशस्वी जयसवाल और मुशीर खान पर होगी। वहीं, मध्यक्रम में सरफराज खान, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा और वाशिंगटन सुंदर पारी को संभालते हुए नजर आ सकते हैं। गेंदबाजी की कमान आर साई किशोर, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज को सौंपी जा सकती है।
कब खेला जाएगा पहला मैच
दलीप ट्रॉफी का पहला मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा। ये मैच टीम ए और टीम बी के बीच खेला जाएगा। दलीप ट्रॉफी के सभी मुकाबले आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
कहां देख सकेंगे मैच
दलीप ट्रॉफी के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्पोर्ट्स-18 चैनल पर किया जाएगा। जबकि, लोग मोबाइल पर इसे जियो सिनेमा एप पर देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir का टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर चढ़ गया जादू, अब ऋषभ पंत ने भी शुरू कर दी गेंदबाजी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
26 mins agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
28 mins agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
1 hr ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
3 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
10 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
11 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
11 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
11 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines