India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भिड़ने के लिए तैयार हैं। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच ये पहला मुकाबला होने वाला है। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठीकानों को निशाना बनाया था। तब से दोनों देशों के बीच तनाव है। अब दुबई पुलिस ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले सख्त कदम उठाए हैं।
दुबई पुलिस ने जारी किया बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में या मैदान परिसर में माहौल गरम होने की संभावनाए हैं। ऐसे में दुबई पुलिस ने पहले से ही इस मैच को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उसे जेल की हवा के साथ लाखों रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा।
दुबई पुलिस में ऑपरेशन के सहायक कमांडर-इन-चीफ और ईएससी के प्रमुख मेजर जनरल सैफ मुहैर अल मजरूई ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज संघर्ष के लिए स्पेशल युनिट को तैनात किया गया है, और किसी भी गड़बड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और चेतावनी दी कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिना पूर्व अनुमति के मैदान में प्रवेश करने या प्रतिबंधित वस्तुएं (पटाखे, ज्वलनशील पदार्थ, लेजर, छाते, बड़े कैमरे, सेल्फी स्टिक, नुकीली वस्तुएं, विषाक्त पदार्थ, झंडे, बैनर, पालतू जानवर, रिमोट से नियंत्रित उपकरण, साइकिल, स्कूटर, स्केटबोर्ड और कांच से बनी कोई भी चीज) ले जाने पर एक से तीन महीने की जेल और Dh5,000 से Dh30,000 (1.2 लाख से 7.2 लाख रुपये) तक का भारी जुर्माना हो सकता है। हिंसा में शामिल होने, वस्तुएं फेंकने, या नस्लवादी या अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर Dh30,000 तक का जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup में पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर गौतम ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया को दे दिया ‘गंभीर’ संदेश
भारत में हो रहा है विरोध
इस मैच को लेकर लेकर भारत में विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के कई बड़े नेता और पूर्व भारतीय खिलाड़ी इस मैच का बायकॉट कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को लेकर सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और सरकार ट्रोल भी हो रही है।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: इस खिलाड़ी को बाहर रखकर टीम इंडिया कर रही ‘गलती’, IND vs PAK मैच से पहले भड़के R Ashwin
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
21 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines