Online Gaming Bill 2025: सरकार ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नया कानून लाई है, जिसे 2 भाग में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में ई-स्पोर्ट्स को रखा गया है, जबकि दूसरी कैटेगरी में रियल मनी गेम्स को जगह मिली है। रियल मनी गेम्स में पैसों का आदान प्रदान होता है। ऐसे में सरकार रियल मनी गेम्स को बैन कर चुकी है। अब इसका असर भी दिखने लगा है, क्योंकि Dream11 ऐप की पेरेंट कंपनी Dream Sports ने अपना रियल-मनी गेमिंग सेक्शन बंद कर दिया है। अब ड्रीम इलेवन की ओर से आधिकारिक बयान भी सामने आया है।
ड्रीम इलेवन ने क्या कहा?
लोकसभा में बिल पास होते ही ड्रीम इलेवन की ओर से 22 अगस्त को आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि आज सुबह, हमने Dream11 पर सभी पेड कॉन्टेस्ट (भुगतान किए गए प्रतियोगिताएं) को बंद कर दिया और हम अब पूरी तरह से एक फ्री ऑनलाइन सोशल गेम में शिफ्ट हो गए हैं।
जब हमने यह सफर 18 साल पहले एक स्पोर्ट्स टेक कंपनी के रूप में शुरू किया था, तब हम USA की फैंटेसी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के आकार के 1% भी नहीं थे। Dream11 का फैंटेसी स्पोर्ट्स प्रोडक्ट हमारे लिए भारत भर में “खेलों को बेहतर बनाने” का जरिया था। इसी जुनून, विश्वास और Made in India, for India, by Indians की भावना के साथ हम दुनिया के सबसे बड़े फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म बन गए। हम हमेशा से ही कानून का पालन करने वाली कंपनी रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हमने हमेशा अपने व्यवसाय को कानून के अनुसार संचालित किया है। हम कानून का सम्मान करते हैं और “ऑनलाइन गेमिंग कानून 2025 के प्रचार और विनियमन” का पूरी तरह पालन करेंगे।
हमें गर्व है कि हमारे पास शानदार स्पोर्ट्स टेक व्यवसायों का एक पोर्टफोलियो है, जिसमें शामिल हैं, FanCode, DreamSetGo, और Dream Game Studios, साथ ही हमारी Dream Sports Foundation। ये सभी हमारे “खेलों को बेहतर बनाओ” विजन को आगे बढ़ाते रहेंगे और हमारे माननीय प्रधानमंत्री के भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लक्ष्य का समर्थन करेंगे। दूसरी पारी में हम आप से मिलते हैं।
क्या है ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025?
सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग एक्ट को 2 कैटेगरी में बांटा है। पहली कैटेगरी में ई स्पोर्ट्स गेम्स को रखा गया है, जो बिल्कुल फ्री होता है। वहीं दूसरी ओर रियल मनी गेम्स, जिसमें यूजर्स पैसों का आदान प्रदान करते हैं। रियल मनी गेम्स को सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 के जरिए बैन लगाने का फैसला किया है। ऐसे में अब ड्रीम इलेवन, माई इलेवन सर्कल जैसे गेमिंग ऐप पर असर दिखने लगा है।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
5 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines