Dream Sports MSSA: ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन (DSF) ने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित स्कूल खेल संगठनों में से एक मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (MSSA) के साथ पांच साल की साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के जरिए क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और बैडमिंटन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसकी पहुंच 20 खेलों में होगी।
क्वालिटी होगी इम्प्रूव
गौरतलब है कि MSSA ने शहर में खेलों के विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। जिसमें सचिन तेंदुलकर, अजीत अगरकर, यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, चिराग शेट्टी और दिलीप वेंगसरकर समेत कई अन्य दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। MSSA के साथ इस सहयोग से युवा खेलों की क्वालिटी को बढ़ाने का अवसर मिल सकेगा। यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस साझेदारी का उद्देश्य खेल टूर्नामेंटों के आयोजन के लिए नए मानक स्थापित करना है। ये प्रयास भारत सरकार की ओर से जारी राष्ट्रीय खेल नीति 2024 के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं।
जमीनी स्तर की खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ और को-फाउंडर भावित शेठ ने इस साझेदारी पर कहा- “हम एक ऐसे संगठन के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं, जो मुंबई की जमीनी स्तर की खेल संस्कृति का अभिन्न अंग है। जिसने शहर को हमेशा गौरवान्वित किया है। हमारा दृष्टिकोण खेलों को बेहतर बनाने का है। हम युवा एथलीटों को सपोर्ट करने के लिए उत्साहित हैं। हम भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए भी योगदान दे रहे हैं।” इस साझेदारी के माध्यम से डीएसएफ एमएसएसए को मुंबई में हजारों स्कूली स्टूडेंट्स के बीच फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। आगे चलकर इस साझेदारी के तहत डीएसएफ युवा एथलीटों, पीई टीचर्स और कोचों के लिए भी ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार करेगा।
फ्यूचर को बेहतर बनाने में मिलेगी मदद
मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रेव. फादर जूड रोड्रिग्स ने कहा- हम ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाकर मुंबई के स्पोर्ट्स फ्यूचर को बेहतर बनाने की दिशा में उत्साहित हैं। इस साझेदारी से मुंबई की खेल विरासत में योगदान दिया जाएगा।
क्या है ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन?
ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन ड्रीम स्पोर्ट्स की शाखा है। ड्रीम स्पोर्ट्स भारत की स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसके पोर्टफोलियो में ड्रीम11, फैनकोड और ड्रीमसेटगो जैसे ब्रांड हैं। DSF की प्रमुख खेल पहलों में से एक ‘ड्रीमगोल्ड’ है, यह एक एथलीट डवलपमेंट प्रोग्राम है। पूर्व में इस कार्यक्रम के जरिए श्रीजा अकुला और नेत्रा कुमानन जैसे एथलीटों का सपोर्ट किया गया है। युवा, होनहार एथलीटों का समर्थन करने के लिए DSF ने मैरी कॉम रीजनल बॉक्सिंग फाउंडेशन, बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल, दिलीप वेंगसरकर फाउंडेशन और कर्णम मल्लेश्वरी फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। DSF ने 2024 में अंडर-17 आयु वर्ग के लिए फुटबॉल संस्करण के साथ ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप भी लॉन्च की।
क्या है MSSA की भूमिका?
वहीं MSSA की बात की जाए तो यह एक रजिस्टर्ड एसोसिएशन है। जिसकी स्थापना 1893 में हुई थी, जिसका उद्देश्य मुंबई में हजारों स्कूली छात्रों के बीच सक्रिय खेल और खेल भागीदारी के माध्यम से फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देना है। एसोसिएशन 20 खेलों में चैंपियनशिप आयोजित करता है। इसके जरिए 177 टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। जिसमें 484 सदस्य स्कूलों के लगभग 75,000 छात्र भाग लेते हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines