Delhi Premier League-2024 का आगाज हो चुका है। पहला मैच पुरानी दिल्ली और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला गया, जिसमें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने जीत हासिल की। इस मैच में पुरानी दिल्ली टीम के कप्तान और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गेंदबाजी में हाथ आजमाया। क्रिकेट फैंस इसे टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर का जादू बता रहे हैं और अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
पहली बार ऋषभ पंत ने की गेंदबाजी
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहली बार गेंदबाजी में हाथ आजमाया। इससे पहले ऋषभ पंत ने कभी भी गेंदबाजी नहीं की थी। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ गेंदबाजी की। वह अपनी टीम की ओर से आखिरी ओवर लेकर आए। अंतिम 6 गेंदों पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम को जीत के लिए महज 1 रन की जरूरत थी। ऋषभ पंत की टीम लगभग हार की दहलीज पर खड़ी थी। ऋषभ पंत ने दाएं हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी की और पहली ही गेंद पर विपक्षी टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। अब ऋषभ पंत की गेंदबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rishabh pant bowling 😸🔥pic.twitter.com/QvM7tFZLcu
— 𝓱 ¹⁷ 🇮🇳 (@twitfrenzy_) August 17, 2024
क्यों गंभीर को याद कर रहे हैं फैंस
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था। इसी दौरे के साथ टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू हुआ था। इस दौरे पर एक मैच के दौरान महत्वपूर्ण मौकों पर भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाजों की जगह रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव को गेंदबाजी करने के लिए कहा गया था। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहली बार गेंदबाजी की थी और अपने कमाल के प्रदर्शन से इन्होंने हारा हुआ मैच ड्रॉ करा दिया था। इसके बाद सुपर ओवर में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली थी। इसे गौतम गंभीर का मास्टर गेम बताया जा रहा था, क्योंकि गौतम गंभीर का मानना है कि खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। गंभीर ने आईपीएल में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में गेंदबाज सुनील नारायण से ओपनिंग कराई थी, जिसका टीम को फायदा मिला था।
ये भी पढ़ें: दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने की फिल्म में Acting? फैन ने जमकर की तारीफ
ऋषभ पंत ने की धीमी बल्लेबाजी, टीम को मिली हार
इस मैच में पुरानी दिल्ली की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 197 रन बनाए थे। इसमें ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर 35 रन की बेहद धीमी पारी खेली थी। उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद की जा रही थी। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने 198 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में ही हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें: DPL में फुस्स हो गया ऋषभ पंत का बल्ला, इस बल्लेबाज ने उड़ा दिए बॉलर के होश
ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines