Dipendra Singh Airee 6 Six: क्रिकेट में अब एक और सिक्सर किंग सामने निकलकर आया है। जी हां हम बात कर रहे हैं नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह की। जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया है। जिसके बाद अब दीपेंद्र सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले टी20 क्रिकेट में ये कारनामा टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउडंर युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड कर चुके हैं। युवराज सिंह ने सबसे पहले टी20 विश्व कप 2007 में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
एसीसी मेन्स प्रीमियर कप में किया ये कारनामा
नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ने ये कारनामा एसीसी मेन्स प्रीमियर कप के सातवें मैच में करके दिखाया है। ये मुकाबला ओमान के एआई एमीरेट क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में सातवां ओवर कामरान खान कर रहे थे। उनकी छह की छह गेंद पर दीपेंद्र ने बड़े शॉट्स खेलकर 6 छक्के जड़े। इस मैच में दीपेंद्र ने 21 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए। इस मैच में नेपाल ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे।
पहले भी तोड़ चुके हैं युवराज का रिकॉर्ड
इससे पहले एशियन गेम्स 2023 के दौरान भी दीपेंद्र सिंह ने युवराज सिंह के एक खास रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। इस टूर्नामेंट के दौरान दीपेंद्र ने मंगोलिया के खिलाफ 9 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था।
ऐसा है इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
दीपेंद्र सिंह ने अभी तक नेपाल के लिए 57 टी20 और 55 वनडे मुकाबले खेले हैं। 57 टी20 मुकाबलों में दीपेंद्र के बल्ले से 1474 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा है। इसके अलावा 55 वनडे मैचों में दीपेंद्र ने 896 रन बनाए हैं। इसके अलावा दीपेंद्र गेंदबाजी भी अच्छी करते हैं। उनके नाम टी20 में 32 और वनडे में 38 विकेट दर्ज है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RR: राजस्थान में ‘हार्दिक’ की एंट्री, कौन हैं तनुष कोटियन? रणजी में मचाया था गदर
ये भी पढ़ें:- क्या वानखेड़े में अपना आखिरी मैच खेलेंगे MS Dhoni? इसी मैदान पर लगाया था विश्व कप का विनिंग सिक्स
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जूनियर तेंदुलकर की यॉर्कर के मुरीद हुए मलिंगा, क्या अब मिलेगी Playing 11 में जगह?
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
4 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
4 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
4 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
5 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
5 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines