Dinesh Karthik: IPL 2024 के 36वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इतिहास रच दिया। यह उनके IPL करियर का 250वां मैच है। इसके साथ ही कार्तिक IPL में 250 मैच खेलन वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा ने भी लीग में 250 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में टॉप पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने IPL में अब तक 257 मैच खेले हैं।
धोनी ने खेले सर्वाधिक मुकाबले
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर धोनी हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा हैं। फेहरिस्त में तीसरे पर विराट कोहली, चौथे पर रवींद्र जडेजा, 5वें पर शिखर धवन, छठे पर सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा, 7वें पर अंबाती रायुडू, 8वें पर रविचंद्रन अश्विन, 9वें पर कीरोन पोलार्ड और 10वें पर पीयूष चावला हैं।
महेंद्र सिंह धोनी: 257 मैच
दिनेश कार्तिक: 250 मैच
रोहित शर्मा: 250 मैच
विराट कोहली: 245 मैच
रवींद्र जडेजा: 233 मैच
शिखर धवन: 222 मैच
सुरेश रैना: 205 मैच
रॉबिन उथप्पा: 205 मैच
अंबाती रायुडू: 204 मैच
रविचंद्रन अश्विन: 203 मैच
कीरोन पोलार्ड: 189 मैच
पीयूष चावला: 185 मैच
शानदार फॉर्म में हैं कार्तिक
IPL 2024 में आज से पहले तक दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 6 मुकाबलों में 226 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 75.33 की और इकॉनमी 205.45 की रही है। 17वें सीजन में वह अब तक 2 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। कार्तिक के प्रदर्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: IPL 2024 में खूब कुटाई कर रहे ये विदेशी बल्लेबाज, विश्व कप में बढ़ाएंगे टीम इंडिया की टेंशन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
31 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
53 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines