Dinesh Karthik: 10 अप्रैल को आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में दिल्ली के धुरंधरों ने शानादार प्रदर्शन किया और आरसीबी को चारों खाने चित कर दिया। घर पर हार के बाद आरसीबी के मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने पिच क्यूरेटर पर अपना गुस्सा निकाला। साथ ही उन्होंने हार का ठीकरा भी पिच क्यूरेटर पर फोड़ा। कार्तिक का बयान अब चर्चा में है।
पिच क्यूरेटर पर भड़के कार्तिक
हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने कार्तिक ने कहा कि हमने यहां पर पिच क्यूरेटर से पहले 2 मैचों के लिए जिस तरह की पिच की मांग की थी उससे बिल्कुल ही अलग तरह की पिच पर हमें खेलना पड़ा, जिस पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था। ऐसे में हमें जो भी मिला हमने उसमें अपना 100 फीसदी पूरा देने की कोशिश की। हम आगे के मैच के लिए पिच क्यूरेटर से बात करेंगे और हमे ऊपर भरोसा है।
पिच क्यूरेटर पर लगातार उठ रहे हैं सवाल
आईपीएल 2025 में ये पहला मौका नहीं है जब पिच क्यूरेटर पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बयान सामने आया था। उन्होंने आरसीबी से मिली हार के बाद ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर को खरी खोटी सुनाई थी। इसके अलावा एलएसजी के मेंटॉर जहीर खान ने भी पंजाब किंग्स से हारने के बाद इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर सवाल उठाया था।
आरसीबी को मिली हार
केएल राहुल की शानदार अर्धशतकीय पारी के दमपर दिल्ली ने ये मुकाबले अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में आरसीबी ने 20 ओवर के बाद 163/7 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दिल्ली के लिए राहुल ने 53 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी। राहुल के दम पर ही दिल्ली ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
59 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines