Dinesh Karthik and Dipika Pallikal: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल तीसरी बार पैरेंटेस बने हैं. 19 मार्च को दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दिनेश कार्तिक कमेंट्री करते हैं. इससे पहले साल 2021 में दिनेश कार्तिक जुड़वां बच्चे के पिता बने थे. कार्तिक तीसरी बार पिता बनने के बाद खुश हैं. उन्होंने खुशी भी जाहिर की है.
साल 2015 में रचाई थी शादी
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने साल 2015 में हिंदू और ईसाई रीति रिवाजों से शादी रचाई थी. साल 2021 में दोनों जुड़वा बच्चे के पैरेंट्स बने थे. उन्हेंने अपनी बेटी का नाम राहा पल्लिकल कार्तिक रखा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा “दिल में ढेर सारी खुशियां और असीम कृतज्ञता के साथ, हम अपनी अनमोल बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं. कबीर और जियान अपनी छोटी बहन राहा पल्लीकल कार्तिक को दुनिया से मिलवाकर बेहद खुश हैं. ढेर सारा प्यार, दीपिका और दिनेश.”
ऐसा रहा दोनों का करियर
40 साल के दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैच में 25 की औसत के साथ 1025 रन बनाए हैं. इसके अलावा 94 वनडे मैच में भारत के लिए उन्होंने 30.30 की औसत के साथ 1752 रन बनाए. वहीं, 60 टी-20 मैच में उन्होंने 26.38 की औसत के साथ 686 रन बनाए हैं. साल 2004 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कार्तिक टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला साल 2022 में खेले. लगभग 18 सालों तक उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन इस दौरान वह कई बार टीम से अंदर बाहर होते रहे.
वहीं, दिनेश की पत्नी दीपिका पल्लीकल की बात करें तो उन्होंने विश्व के टॉप- 10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनकर भारतीय स्क्वैश इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था. इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित और राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों में कई पदक मिले हैं. उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2023 में चीन के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाग लिया था, जहां उन्होंने मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता था.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines