Cricket Match Cheerleaders: क्रिकेट के दर्शकों को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 ने बहुत कुछ दिया है। कम समय में खत्म हो जाने वाले इस मैच में दर्शकों को खूब लंबे-लंबे छक्के-चौके देखने को मिलते हैं। इस क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में इंडियन प्रीमियर लीग का भी बेहद अहम रोल रहा है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट ने दुनिया भर के लोगों पर रोमांच का ऐसा असर डाला है कि हर कोई इस फॉर्मेट का दीवाना हो गया है। यही वजह है कि आज के समय में इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट खेलने वाले देशों की संख्या 100 से अधिक है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच चीयरलीडर्स भी रोमांच पैदा करती हैं। ये चीयरलीडर्स पूरे मैच में खिलाड़ियों और फैंस का उत्साह बढ़ाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन चीयरलीडर्स की क्रिकेट के मैदान पर कब एंट्री हुई थी और ये कौन होती हैं।
कब हुई थी चीयरलीडर्स की शुरुआत
इस प्रोफेशन का जन्म अमेरिका में हुआ था। आज भी इस पेशे में सबसे ज्यादा अमेरिका और ब्रिटेन की लड़कियां ही अपना करिअर बना रही हैं। इसका कारण है इनका प्रोफेशनल अंदाज और अपने काम के साथ-साथ गुड लुकिंग दिखना भी। चीयरलीडर्स की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका के मिनसोटा यूनिवर्सिटी में 1898 में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुआ था। इसमें चीयरलीडर्स महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष थे। वर्ष 1923 तक इस प्रोफेशन का हिस्सा सिर्फ लड़के ही हुआ करते थे, लेकिन जब इसकी मांग बढ़ने लगी तो इसमें महिलाएं भी रूचि लेने लगी और इस प्रोफेशन को अपने करिअर के रूप में देखने लगीं।
क्रिकेट में कब हुई चीयरलीडर्स की एंट्री
क्रिकेट के मैदान पर चीयरलीडर्स की सबसे पहली एंट्री 2007 में हुई थी। साउथ अफ्रीका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे पहले इन्हें मैदान पर जगह दी गई। इसके बाद आईपीएल में भी इनकी एंट्री हो गई। अब कई लीग में चीयरलीडर्स दर्शकों का उत्साह बढ़ाती हुई नजर आती हैं।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने IPL 2025 में रिटेंशन नियम पर लगाई मुहर, इस बार हो गए 6 बड़े बदलाव
कहां से आती हैं ये चीयरलीडर्स
आईपीएल में अधिकतर चीयरलीडर्स अमेरिका, ब्रिटेन, मेक्सिको, फ्रांस, ब्राजील, यूक्रेन और साउथ अफ्रीका से बुलाई जाती हैं। इसके साथ ही भारतीय लड़कियां भी इस फील्ड में आगे आ रही हैं। ये लड़कियां अधिकतर मॉडलिंग के क्षेत्र से आती हैं।
चीयरलीडर्स की खूब होती है कमाई
क्रिकेट के मैदान पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली इन चीयरलीडर्स की सैलरी भी दी जाती है। इन्हें महीने के हिसाब से नहीं बल्कि हर मैच के हिसाब से पैसा दिया जाता है। एक मैच में इन्हें करीब 20 से 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, ये टीमों के मैनेजमेंट पर भी निर्भरत करता है। इसके अलावा अगर चीयरलीडर्स जिस टीम को सपोर्ट कर रही हैं वो टीम खिताब जीतती है तो फिर उन्हें इनाम के तौर पर पैसे मिलते हैं। इसके अलावा ये चीयरलीडर्स पार्टी और फोटोशूट के लिए भी अच्छा पैसा चार्ज करती हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: इंतजार हुआ खत्म, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी को मिला टीम इंडिया में मौका
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अब खिलाड़ियों पर भारी पड़ेगी ये गलती, ले जाएगी बैन की तरफ
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
21 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines