Shubman Gil: 2 मई को गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच को गुजरात ने 38 रनों से अपने नाम किया था। मैच के दौरान शुभमन गिल कई बार गुस्से में नजर आए थे। दरअसल शुभमन गिल इस मैच में रन आउट हुए थे। लेकिन वह अंपायर के फैसले से सहमत नहीं थे। उन्होंने मैदान से जाने के बाद थर्ड अंपायर से बहस की थी। इसके बाद फील्डिंग के दौरान वह हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी गुस्सा होते हुए नजर आए।
क्यों गुस्सा हुए गिल?
शुभमन गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और 76 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि जब वो रन आउट हुए, तो थर्ड अंपायर के फैसले से वो खुश नहीं दिखे और नाराजगी जताई। इसके बाद जब हैदराबाद की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो 14वें ओवर में अभिषेक शर्मा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील पर डीआरएस लिया गया। थर्ड अंपायर ने अभिषेक को नॉट आउट करार दिया, जिस पर गिल फिर से अंपायर के फैसले से नाराज दिखे।
इस घटना के बाद एक मजेदार वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टाइमआउट के दौरान अभिषेक शर्मा मैदान पर बैठकर पानी पी रहे थे, तभी गिल मजाक में उनके पास आए और हल्के से उन्हें पैर से छूते हुए मस्ती करते नजर आए। इस दौरान गिल के चेहरे पर मुस्कान थी, जिससे साफ था कि वो मजाक कर रहे थे। दरअसल, जब गिल अंपायर से बहस कर रहे थे, तब अभिषेक ने ही उन्हें शांत कराने की कोशिश की थी।
जीटी ने जीता था मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने शानदार बल्लेबाजी की थी। साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने शानदार खेल दिखाया था। जीटी ने 20 ओवर में 224 रन बनाए थे। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने 23 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जबकि गिल के भी बल्ले से 36 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 76 रन निकले थे। इसके अलावा जोस बटलर ने भी शानदार 64 रनों की पारी खेली थी।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 186 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines