हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज खान के आउट होने पर रोहित शर्मा हंसे या रोए? रिएक्शन हुआ वायरल

Rohit Sharma: सरफराज खान के आउट होने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल हो रहा है, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन

Rohit Sharma: भारतीय टीम ने 1 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ 2 दिवसीय टेस्ट मैच खेला। हालांकि बारिश के कारण पहले दिन का खेल धुल गया था। इस वजह से दूसरे दिन 46 ओवर का मुकाबला खेला गया। भारत ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की और 6 विकेट से विरोधी टीम को हरा दिया। मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रोहित ने सरफराज खान के आउट होने पर रिएक्शन दिया है। हालांकि रोहित, सरफराज के आउट होने के बाद हंस रहे थे या फिर रो रहे थे? इसका जवाब कमेंटेटर ने दिया है।

रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

भारत ने ये मुकाबला 46 ओवर से पहले ही जीत लिया। लेकिन अभ्यास मैच की वजह से भारत ने जीत के बाद भी बल्लेबाजी जारी रखी। हालांकि इस दौरान सरफराज खान विकेटकीपर को कैच थमा बैठे और आउट हो गए। ये देखकर रोहित शर्मा ने अपना मुंह नीचे किया। रोहित का रिएक्शन वायरल हो गया। कमेंटेटर रोहित शर्मा के रिएक्शन पर मुस्कुरा रहे थे और कह रहे थे कि रोहित हंस रहे हैं या फिर रो रहे हैं? कमेंटेटर ने बाद में कहा कि रोहित शायद हंस रहे हैं। सरफराज खान अंत तक नाबाद नहीं रह सके। उन्होंने 4 गेंदों में 1 रन ही बनाया।

भारत ने जीता मुकाबला

पीएम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.2 ओवर में 240/10 रन बनाए थे। भारत की ओर से तेज गेंदबाज हार्षित राणा ने कमाल कर दिया। हर्षित ने 4 विकेट लेकर पीएम इलेवन के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। खास बात ये रही कि इस गेंदबाज ने अपनी 6 गेंदों में ही 4 विकेट झटके थे। उनके अलावा मोहम्मद सिराज को 1 सफलता मिली। वहीं आकाशदीप को भी 2 विकेट मिले।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाए। जबकि केएल राहुल ने भी 44 गेंद में 27 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली। जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने 42 और वाशिंगटन सुंदर ने भी 42 रनों का योगदान दिया। भारत ने 46 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 275/5 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: पर्थ की हार नहीं पचा पा रहे कंगारू! कैनबरा में खुली पोल, बारिश में भीगने को मजबूर भारतीय खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola