Dhruv Shorey: मयंक अग्रवाल की अगुवाई में कर्नाटक की टीम ने शनिवार को विदर्भ को फाइनल मुकाबले में हराकर पांचवी बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विदर्भ के लिए सलामी बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए वडोदरा में शतकीय पारी खेली। हालांकि उनका यह शतक टीम के काम नहीं आ सका और 36 रन से हारकर उसने खिताब भी गंवा दिया।
दिल्ली के इस पूर्व क्रिकेटर ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में भी शतक जड़े थे। उन्होंने अपनी नायाब फॉर्म को फाइनल मुकाबले में भी बरकरार रखा और 111 गेंदों पर 110 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में आठ चौकै और दो छक्के शामिल रहे। पूरे टूर्नामेंट में कप्तान करुण नायर पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने वाली विदर्भ की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब नायर 31 गेंदों पर सिर्फ 27 रन बनाकर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए।
ध्रुव शौरी ने दबाव में खेली शतकीय पारी
दबाव बढ़ने के साथ शौरी ने मौके का फायदा उठाया और संयम और तकनीक का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए शतक जड़कर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। नॉकआउट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन शौरी ने बड़े मैचों में शतकों की हैट्रिक जड़कर सिलेक्टर्स को अपनी क्षमता दिखाई है। उनके इस शतक के साथ ही उम्मीद की जाने लगी थी कि उनको नेशनल टीम से बुलावा आ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: भारत के 15 खिलाड़ी कंफर्म, अब भी हो सकती है इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री
फिर से नजरअंदाज हुए ध्रुव शौरी
शनिवार को ही बीसीसीआई ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें एक भी चौंकाने वाला नाम शामिल नहीं था। ध्रुव शौरी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनकी अनदेखी की गई है। इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड के बावजूद ध्रुव सिलेक्टर्स द्वारा कई बार अनदेखी किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
ऐसा रहा है ध्रुव शौरी का करियर
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शौरी ने 66 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4671 रन बनाए हैं। इसमें 13 शतक और 20 फिफ्टी शामिल हैं। लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 72 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2712 रन हैं। इसमें 6 शतक और 19 फिफ्टी शामिल हैं। शौरी आईपीएल के 2018 और 2019 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने अपना बेस प्राइज 30 लाख रखा था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी को मिल सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान, जल्द होने वाला है ऐलान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
38 mins agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
38 mins agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
4 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
12 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines